फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will not spare those who create disruption during voting: Himanshu Garg

मतदान के दौरान विघ्न डालने वालों को नहीं बख्शेंगे : हिमांशु गर्ग

Fri, 27 Sep 2024 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Will not spare those who create disruption during voting: Himanshu Garg
रोहतक। विधानसभा चुनाव को लेकर रोहतक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं छोड़ रही है। इसलिए अब प्रत्येक दिन जिले के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करके लोगों को जागरूक कर रही है। दूसरी ओर असामाजिक तत्वों को आगाह कर रही है कि यदि उन्होंने चुनाव में विघ्न डाला तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सख्त निर्देश दिए। वहीं, वीरवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में करीब 35 स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अधिकारियों ने पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ मिलकर जिले में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, आरपीएफ आदि फोर्स के जवान शामिल रहे। प्रभारी थाना कलानौर के नेतृत्व में लाहली, बनियानी, आंवल, कलानौर भिवानी रोड, पटवापुर में फ्लैग मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड रोहतक, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, अनाज मंडी, दुर्गा भवन, खोखराकोट, रैनकपुरा, जींद रोड, इंद्रा कॉलोनी में फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रभारी थाना महम के नेतृत्व में गांव अजायब, भैराण समेत अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके अलावा थाना बहुअकबरपुर, सांपला, सदर, आईएमटी व लाखनमाजरा क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकालकर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथ, बाजारों और गांवों में लोगों को शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed