{"_id":"67bf7d2ddab11e0b9f083477","slug":"will-modi-government-fall-if-you-dont-vote-for-bjp-krishna-bedi-rohtak-news-c-17-roh1019-608131-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाजपा को वोट नहीं दोगे तो क्या मोदी सरकार गिर जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाजपा को वोट नहीं दोगे तो क्या मोदी सरकार गिर जाएगी
विज्ञापन
भाजपा के सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी बुधवार को वार्ड-5 में हुई जनसभा में बोले- क्या आप वोट नहीं दोगे तो मोदी की सरकार गिर जाएगी या फिर नायब सरकार, साथ में सवाल किया कि क्या कांग्रेस को वोट देने से हुड्डा की सरकार बन जाएगी। इस जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में मंत्री ने कहा कि आप वोट कांग्रेस को देते हैं, जबकि सीवर व पानी की लाइन भाजपा से मांगते हैं। कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है। पीएम मोदी ने हुड्डा से कह दिया है आ जाओ, फिर कांग्रेस में कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि कमल आपके विकास के लिए है। दीपेंद्र हुड्डा के पास जाओगे तो कहेंगे मेरी चलती नहीं। मेरी तो मोदी सुनता नहीं। मोदी तो दूर सैलजा तक नहीं सुनती। कांग्रेस विधायक बीबी बतरा के पास जाओगे तो वे कहेंगे कि मेरी कोई सुनता नहीं।
अब कांग्रेसियों की कोई सुनता नहीं तो तुम उनकी मत सुनो। उन्होंने कहा कि वोट देंगे कांग्रेस को, चाहिए सीवर व पानी की सुविधा। वहां कुछ नहीं है, दुकान से सौदा खाली हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हुड्डा को कह दिया आ जा। चार-पांच दिन में आए पाएंगे। इतना ही नहीं, मंत्री ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई को लेकर कहा कि किलोई साइड में हो जाएंगे, सूरजमल रह जाएंगे। घूम-फिरकर भाजपा में आ जाएंगे।