फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife and 9-year-old daughter killed in domestic strife in Rajendra Nagar

राजेंद्रा नगर में घरेलू कलह में पत्नी और 9 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट

Thu, 25 Feb 2021 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Wife and 9-year-old daughter killed in domestic strife in Rajendra Nagar
राजेंद्रा कॉलोनी में महिला व बच्चे की मौत के बाद मौके पर पुछताछ करती एफएसएल की टीम। संवाद न्यूज ए? - फोटो : RohtakCity
राजेंद्रा नगर में दीनबंधु सर छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, मुरथल के लैब सहायक ने अपनी पत्नी और 9 साल की बेटी की हत्या कर दी। बुधवार सुबह मकान मालिक जब छत पर पानी की टंकी चेक करने गया तो उसने कमरा खुला देखा। संदेह होने पर उसने अंदर की ओर झांका तो देखा कि 9 साल की बेटी के मुंह से झाग आ रहा है व उसकी मां के मुंह के ऊपर तकिया पड़ा हुआ है और दोनों की सांसें बंद थी। इसके तुरंत बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी, सुखपुरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार सहित सीआईए टू प्रभारी एसआई नरेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने दोनों शवों को देखने के बाद महिला के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दोनों पक्ष मौके पर पहुंचे। सिटी थाना पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की सीआईए टू टीम ने मामले की सूचना के 18 घंटे के भीतर आरोपी पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में वारदात को को कुबूल कर लिया है। उसने बताया है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह वारदात की है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूरे मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि मूलरूप से सांघी गांव का रहने वाला संदीप काफी समय से राजेंद्रा नगर में किराये पर रहता है। उसकी पत्नी सुनील (35) और बेटी भावना (9) भी उसके साथ रहती थी। इसके अलावा उसका 14 साल का बेटा जतिन गांव में ही दादा के पास रहता है। बुधवार सुबह सुनील और उसकी बेटी बिस्तर पर मृत हालत में मिली। जिनके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि मंगलवार शाम 4 बजे संदीप संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकला था। जिसे मकान मालिक के बेटे कृष्ण ने देखा था। बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे मकान मालिक का दूसरा बेटा मानसिंह छत पर आया और उसने देखा कि संदीप के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है व मां-बेटी के शव पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed