फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Whom former CM Hooda would like, he will become the District President of Rohtak: Dangi

पूर्व सीएम हुड्डा जिसे चाहेंगे, वही बनेगा रोहतक का जिलाध्यक्ष : दांगी

Fri, 26 Mar 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Whom former CM Hooda would like, he will become the District President of Rohtak: Dangi
कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर वीरवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में एकबार फिर से गुटबाजी नजर आई। बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन्द्र शर्मा (चुनाव पर्यवेक्षक) व अशोक टांक (सह-पर्यवेक्षक) ने भी शिरकत की। इस दौरान उनके सामने महम के पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा जिसे चाहेंगे, वही जिला अध्यक्ष बनेगा। वहीं, बैठक में पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि जो आलाकमान तय करेगा, वही होना चाहिए। कांग्रेस के रोहतक शहर से विधायक भारत भूषण बतरा व कलानौर से विधायिका शकुंतला खटक बैठक में मौजूद नहीं थे। उधर, चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि वे आलाकमान को कार्यकर्ताओं की राय से अवगत करवा देंगे। पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस के लंबे समय से संगठनात्मक चुुनाव नहीं हुए हैं। चार दिन पहले रोहतक पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने संकेत दिए थे कि जल्द ही चुनाव पर्यवेक्षक रोहतक आकर कार्यकारिणी के लिए कार्यकर्ताओं की राय लेंगे। वीरवार को उतराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, एनएसयूआई व उत्तराखंड में कांग्रेस के सदस्यता अभियान प्रभारी आर्येंद्र शर्मा पर्यवेक्षक व अशोक टांक सह पर्यवेक्षक बनकर करीब पौने 12 बजे यहां पहुंचे। पार्टी कार्यालय में दोनों पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से राय ली। महम से पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी व उस समय मौजूद कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर कहा कि, यह क्षेत्र पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा का है। ऐसे में पूर्व सीएम हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से बात करके जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाए। थोड़ी देर बाद पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, कृष्णमूर्ति हुड्डा, सतीश बंधु व अन्य पार्टी के दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि दांगी ने कहा कि, चुनाव पर्यवेक्षक को कांग्रेसी अपनी राय से अवगत करवा चुके हैं। प्रस्ताव पास हो चुका है। कृष्णमूर्ति हुड्डा ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रस्ताव कैसे पास कर लिया गया। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपनी राय देंगे।
विज्ञापन

युवा कार्यकर्ता बोले-सभी को बैठक की सूचना नहीं दी
कांग्रेस सेवादल के मुख्य समन्वयक मोनू शर्मा ने बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पहले सूचना दी जानी चाहिए थी। चंद लोगों को सूचना देकर राय नहीं ली जा सकती। मोनू ने कहा कि 10 साल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से विधायक बनकर सीएम रहे। इससे पहले कई बार सांसद बने। इसके अलावा दीपेंद्र हुड्डा 2005, 2009 व 2014 में रोहतक से लोकसभा सांसद बने। अब राज्यसभा से सांसद हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा जो तय करेंगे, वही मंजूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक के सामने हाथ उठाकर अपनी राय से अवगत करवा दिया है। जो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा तय करेंगे, वही मंजूर होगा। कृष्णमूर्ति हुड्डा देर से बैठक में आए हैं।
-आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक महम
पूर्व मंत्री सुभाष बतरा व दूसरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पहुंचा था। उससे पहले ही प्रस्ताव पास कर लिया गया। ऐसे में यह प्रस्ताव कोई मायने नहीं रखता। मैंने 20 कार्यकर्ताओं के बंद लिफाफे में नाम चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपे हैं। अब आलाकमान की ओर से जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

-कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व मंत्री
पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी राय रखी है। किसी ने लिखित में प्रस्ताव पास कर राय दी तो किसी ने बंद लिफाफे में नाम सौंपे हैं। दो दिन में पार्टी आलाकमान को जिले के कार्यकर्ताओं की राय से अवगत करवा देंगे।
-आर्यन्द्र शर्मा, कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed