फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Whether or not BJP should fight on Zilla Parishad election symbol, decision remains: Dhankhar

भाजपा जिला परिषद के चुनाव सिंबल पर लड़े या नहीं, निर्णय शेष : धनखड़

Thu, 15 Sep 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Whether or not BJP should fight on Zilla Parishad election symbol, decision remains: Dhankhar
बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़। अमर उजाला
रोहतक। भाजपा जिला परिषद के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इस पर निर्णय होना शेष है। पार्टी सरपंच व ब्लॉक समिति के चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेगी। दीपावली से पहले पंचायत चुनाव हो जाएंगे। यह गुप्त चर्चा बुधवार को सर्किट हाउस में 12 से तीन बजे तक तीन घंटे चली भाजपा की अहम बैठक में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में पंचायत चुनाव एवं संगठन को मजबूत करने की जिलाध्यक्षों व पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें कहा गया कि भाषा कोई भी हो विचार एक होता है। विपक्ष पंचायती चुनाव में हो रही देरी पर कहता है कि भाजपा पंचायत चुनाव से डरी हुई है, लेकिन चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। कोई भी मैदान में आ जाए। बुढ़ापा पेंशन पर उठ रहे सवालों पर बताया कि कोई भी नया सिस्टम लागू करने में समय लगता है, किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उसे ठीक किया जाता है। हालांकि आठ महीने से चक्कर काट रहे बुजुर्गों के सड़कों पर आने पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम प्रदेश को नई टेक्नोलॉजी की तरफ ले जा रहे हैं। पंजाब में लॉट्स ऑपरेशन को लेकर आप के विधायकों को पैसों का लालच देकर तोड़ने के सवाल पर कहा कि पंजाब में हमारे विधायक नहीं हैं। फिर भी मिथ्या भ्रम फैलाया जा रहा है, आप एक झूठी पार्टी है। इनके वादे झूठे हैं और ये दिल्ली में भी सबूत देने की बात करते थे। गोवा में कांग्रेस के 11 में से आठ विधायक के भाजपा के शामिल होने की बात को प्रदेशाध्यक्ष यह कहते हुए टाल गए कि उन्हें जानकारी नहीं है। बैठक में संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, राई से विधायक मोहनलाल बडौली, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, अजय बंसल जिला प्रधान, राजेश भालोट जिला महामंत्री सहित भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
पंच, सरपंच व ब्लॉक समिति के चुनाव सिंबल पर नहीं लड़े जाएंगे। जिला परिषद का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा या नहीं यह निर्णय समिति लेगी। संभावना है कि दीपावली से पहले चुनाव हो जाएं।
- ओपी धनखड़, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed