{"_id":"5e5046f28ebc3ef3b566652d","slug":"when-two-political-opponents-shake-hands-rohtak-news-rtk5434514131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सियासी विरोधियों ने जब मिलाया एक-दूसरे से हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सियासी विरोधियों ने जब मिलाया एक-दूसरे से हाथ
विज्ञापन
शुक्रवार को पालिका बजार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के पुर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से हा?
शहर के पालिका बाजार में महाशिवरात्रि पर लगाए भंडारे में एक तरफ जहां कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा व भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। वहीं दूसरी ओर व्यापारी संगठनों के नेताओं ने मिलकर शहर की 52 मार्केट एसोसिएशन को मिलाकर एक गैर राजनीतिक व्यापारी संगठन बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए रविवार को सर्किट हाउस में मार्केट एसोसिएशन के प्रधानों की मीटिंग बुलाई गई है।
पालिका बाजार के प्रधान एवं रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन निझावन की तरफ से महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को सालाना भंडारा व रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा से लेकर बाबा कपिल पुरी, व्यापारी नेता गुलशन डंग, सोम मलिक, अनिल भाटिया, जोगेंद्र सैनी, राजकुमार बब्बर से लेकर दूसरे व्यापारी नेता भी पहुंचे। इसी दौरान बारिश होने से आयोजकों ने एक दुकान में पूर्व मंत्री ग्रोवर, बाबा कपिल पुरी व दूसरे व्यापारी नेताओं को बैठा दिया। इसी दौरान कांग्रेस विधायक बतरा ने अंदर जाते ही पूर्व मंत्री ग्रोवर से हाथ मिला। दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। इसके बाद सभी को भंडारे का प्रसाद दिया गया। पालिका बाजार में कार्यक्रम के दौरान एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन, पीजीआईएमएस के वरिष्ठ डॉक्टर प्रवीण मल्होत्रा, एमटीएफसी संस्था की सदस्या पूजा व अनीता को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पालिका बाजार प्रधान गुलशन निझावन, सुभाष गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुंदर जेटली, नरेश ढल, मंजुल पालीवाल, अनिल भाटिया, धर्मवीर, , संदीप, विकास मिश्रा, सोम मलिक, अजय निझावन, विक्की प्रजापत, गुलशन ढंग, सुनील बल्ली, राजकुमार बब्बर भी मौजूद रहे।
भाटिया से ग्रोवर बोले-ग्रोवर सरकार के खिलाफ तो नहीं मीटिंग
व्यापारी नेता अनिल भाटिया ने पूर्व मंत्री ग्रोवर से कहा कि शहर के सभी व्यापारियों को एकजुट करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 52 मार्केट एसोसिएशन की रविवार को मीटिंग होनी है। व्यापारी सर्किट हाउस में मीटिंग करना चाहते हैं। ऐसे में हाउस बुक करवा दीजिए। ग्रोवर ने पूछा व्यापारी सरकारी के खिलाफ तो मीटिंग नहीं कर रहे। इस पर हंसते हुए भाटिया ने कहा कि हो भी सकती है। तभी ग्रोवर ने पीए को रुकने का इशारा किया। हालांकि भाटिया ने कहा कि मीटिंग शुद्ध गैर राजनीतिक होगी। इसमें व्यापारियों को फोकस किया जाएगा। इसके बाद पूर्व मंत्री ने सर्किट हाउस व्यापारियों के लिए बुक करवा दिया।
विज्ञापन
भाटिया व डंग ने दी सहमति, बख्शी को भी किया जाएगा आमंत्रित
व्यापारियों से जुड़े कई संगठन सक्रिय हैं। इसमें रोहतक व्यापार मंडल है, जिसके अध्यक्ष सोम मलिक हैं। बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व वाले हरियाणा व्यापार मंडल की जिला इकाई है, जिसमें गुलशन डंग हैं। अनिल भाटिया का संगठन हरियाणा हित व्यापार मंडल है और हाल ही में रेलवे रोड के प्रधान हेमंत बख्शी के नेतृत्व में गठित रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन भी है। रोहतक व्यापार मंडल के प्रधान सोम मलिक ने बताया कि भाटिया व डंग ने गैर राजनीतिक व्यापारी संगठन बनाने की सहमति दे दी है। शनिवार को वे हेमंत बख्शी से भी बात करेंगे। इसके बाद रविवार को सभी व्यापारी संगठनों की सर्किट हाउस में मीटिंग बुलाई जाएगी।
2006 के बाद एक छत के नीचे लाने की तैयारी
व्यापारी नेता लक्ष्मी चंद गुप्ता के समय में पूरे शहर के व्यापारी संगठन एक छत के नीचे रहते थे, लेकिन बाद में अलग-अलग संगठन बन गए। पूरे हुड्डा राज और फिर भाजपा के कार्यक्रम में व्यापारी संगठन कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के साथ अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े नजर आए। अब फिर से व्यापारी संगठनों को एकजुट किया जा रहा है।
व्यापारियों के सामने चुनौतियां
: शहर में पालिका बाजार, हिसार रोड, दिल्ली रोड, शिवाजी कॉलोनी व दूसरी जगह किराये की सरकारी दुकानों का व्यापारियों को मालिकाना हक दिलवाना।
: हिसार रोड व पुरानी सब्जी मंडी रोड की दुकानों का साइज बढ़वाना।
: काठमंडी व आटो मार्केट शिफ्टिंग के लिए प्रयास करना।
: एलिवेटेड रोड के विस्थापितों को निगम से उनका हक दिलवाना।
: बाजारों में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाकर व्यापारियों को सुरक्षित माहौल दिलवाना।