फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When there was no water for four days, the Julahawala Chowk booster was locked.

Rohtak News: चार दिन से पानी नहीं आया तो जड़ दिया जुलाहा वाला चौक बूस्टर पर ताला

Mon, 17 Jun 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 17 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
When there was no water for four days, the Julahawala Chowk booster was locked.
16सीटीके08...सलारा मौहल्ला स्थित जुलाहा वाला चौक बुस्टर पर पानी की समस्या को लेकर रोष जताते मौह
रोहतक। चार दिन से पेयजल किल्लत से जूझ रहे सलारा मोहल्ला के लोगों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। मोहल्लावासियों ने बूस्टर पर ताला जड़कर नारजेबाजी करते हुए शासन-प्रशानन को जमकर कोसा। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने शनिवार को दावा किया था कि शहर में पानी की किल्लत नहीं होगी। सभी जलघरों में क्षमता अनुसार पानी उपलब्ध है।
विज्ञापन

सलारा मोहल्ला स्थित जुलाहा वाला चौक बूस्टर से चार दिन से पानी की आपूर्ति न होने से मोहल्लावासी परेशान हैं। इसको लेकर निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी की किल्लत से परेशान होकर मोहल्लावासियों ने रविवार को बूस्टर पर ताला जड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चालू नहीं होगी और जुलाहा वाला चौक के बूस्टर की मोटर बदली नहीं जाएगी, वे ताला नहीं खोलेंगे। यहां बूस्टर में लगी पुरानी और खस्ताहालत में मोटर होने से आए दिन खराबी रहती है और जलापूर्ति नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने उपायुक्त से अपील की है कि वे खुद अधिकारियों से जांच कराएं कि यहां बूस्टर में लगी मोटर साल में कितनी बार खराब होती है। बद्री गेट, प्रधाना मोहल्ला, सलारा मोहल्ला व डेयरी मोहल्ला निवासियों ने बताया कि हमें पीने का पानी तो दूर हाथ धोने तक पानी नसीब नहीं हो रहा है। यहां के निवासियों ने बताया कि पानी की सप्लाई न मिलने से उन्हें पीने के पानी के कैंपर 20 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खरीदने पड़ रहे हैं। लोगों को घरेलू काम के लिए हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। उच्च अधिकारियों को इसकी लिखित में शिकायत करने पर भी अबतक समाधान नहीं किया है। इतनी भीषण गर्मी में जहां लोगों का जीना मुश्किल है, वहीं पीने का पानी लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क रहा है। पानी की आपूर्ति न होने से कई कॉलोनियों में तीन-चार दिन से पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मांग- नई मोटर लगाई जाए
बद्री गेट, प्रधाना मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला और सलारा मोहल्ला निवासी ऊषा, सन्नी, पायल, कमला रनी, सोनिया, भाना, मीणा रानी, ममता, ज्योति, जानकी, मधु, सोमनाथ, रजनी, चंद्र प्रकाश ने बताया कि आए दिन प्रशासन का दावा है कि शहर के सभी जलघरों में जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध है। बावजूद जलापूर्ति नहीं हो रही है। एसडीएम के जलघरों का निरीक्षण करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जुलाहा वाला चौक के बूस्टर का पानी सुचारू किया जाए और आए दिन खराब हुई मोटर बदलकर नई लगाई जाए।


वर्जन
इसकी सूचना मेरे पास नहीं है। जानकारी लेकर बता सकते हैं। मोहल्लावासियों को कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा। जलघरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है।
-आर के शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed