{"_id":"68a0d7e91c75a866620271dd","slug":"when-the-tyre-burst-the-car-collided-with-the-divider-woman-died-rohtak-news-c-199-1-sroh1006-139411-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टायर फटा तो डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टायर फटा तो डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत
Sun, 17 Aug 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी35-बुढ़ा खेड़ा के पास हादसे हादसे की जांच करती पुलिस। संवाद
जुलाना। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर बुढ़ा खेड़ा गांव के पास शनिवार को टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पीजीआई रोहतक रेफर किया है।
सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। कार सवार खाटू श्याम के दर्शन कर जगाधरी लौट रहे थे। जगाधरी निवासी 30 वर्षीय जयप्रकाश, 32 वर्षीय तेजपाल, 30 वर्षीय लक्षमी, 30 वर्षीय रितु, 32 वर्षीय सुनील और दो बच्चे कार में सवार होकर खाटू श्याम से जगाधरी अपने घर की तरफ लौट रहे थे। जब वह एनएच 152 डी पर बुढ़ा खेड़ा गांव के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर फट गया।
टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने रितु को मृत घोषित कर दिया।