फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the marriage stopped her from abusing her aunt, the relatives beat up the son of Sonipat by beating him up

शादी में मौसी से गाली-गलौज करने से रोका तो रिश्तेदारों ने सोनीपत के सिपाही की पीट-पीट कर की हत्या

Sun, 29 Nov 2020 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
When the marriage stopped her from abusing her aunt, the relatives beat up the son of Sonipat by beating him up
When the marriage stopped her from abusing her aunt, the relatives beat up the son of Sonipat by beating him up - फोटो : RohtakCity
सोनीपत से रोहतक में मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने आए हरियाणा पुलिस के सिपाही की कहासुनी होने पर पीट-पीट कर हत्या कर दी ग ई। हत्या करने वाले मौसी के रिश्तेदार थे। वारदात शुक्रवार रात की है। शनिवार को परिजनों के बयान पर पीजीआई थाना पुलिस ने 2 नामजद सहित 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई व आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीजीआई थाना पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण ने बताया कि वह गांव माहरा जिला सोनीपत का रहने वाला है। वह तीन बेटों व एक बेटी का पिता है। उसका एक बेटा रविंद्र (27) था। 27 नवंबर को कृष्ण परिवार सहित अपनी साली के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए रोहतक के श्रीनगर कॉलोनी स्थित गार्डन में आया था। रात करीब 9 बजे का समय था। बरात में शामिल आशीष उर्फ काली निवासी समर गोपालपुर, धर्म सिंह निवासी समर गोपालपुर उसकी साली के साथ गाली गलौज करने लगे। जिस पर कृष्ण के बेटे रविंद्र ने विरोध किया और उनको वहां से वापस जाने के लिए कहा। इस बात पर उक्त दोनों युवकों ने रविंद्र को धमकी दी और उस वक्त वहां से चले गए थे। करीब आधे घंटे बाद दोनों युवक अन्य करीब सात साथियों के साथ वहां आए। जिन्होंने वहां आते ही रविंद्र के साथ गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने रविंद्र को कहा कि हम तुझे चौधरी बनाते हैं, हम जान से मार देंगे, तूने हमारी बेइज्जती की है। इसी दौरान सभी आरोपियों ने रविंद्र पर लात-घूंसों व मुक्कों से एक साथ मारना शुरू कर दिया। आरोपियों ने रविंद्र के प्राइवेट पार्ट पर भी लात मारी। रविंद्र के मुंह पर इतने घूंसे मारे कि उसके मुंह व नाक से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उग्र आरोपियों से किसी तरह रविंद्र को छुड़वाया व उसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रविंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

तीन माह पहले हुई थी शादी
कृष्ण ने बताया कि रविंद्र चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। वह वर्ष 2017 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। जो वर्तमान में हरियाणा पुलिस में फरीदाबाद जिले के थाना सूरजकुंड में बतौर सिपाही तैनात था। रविंद्र की तीन माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच हर एंगल से जारी है। फिलहाल प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। शादी समारोह में हुई गाली गलौज कर विरोध करने पर ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कप्तान सिंह, पीजीआईएमएस थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed