फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the employee was summoned, the bill of 1.80 lakh was made in two and a half minutes for 93 thousand

कर्मचारी को तलब किया तो 1.80 लाख का बिल ढाई मिनट में हुआ 93 हजार का

Sat, 27 Mar 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
When the employee was summoned, the bill of 1.80 lakh was made in two and a half minutes for 93 thousand
निगम आयुक्त के साथ बैठक में हंगामा करते पार्षद। अमर उजाला
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कामकाज को लेकर नगर निगम में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। सेक्टर 25 स्थित बर्फ फैक्टरी मालिक ने ढाई माह निगम के चक्कर यह पूछने के लिए काटे की उसका 1 लाख 80 हजार रुपये का बिल कैसे आया। उसके बाद डिप्टी मेयर ने अधिकारी व कर्मचारी को तलब किया तो ढाई मिनट में ब्रांच के कर्मचारी बिल को 93 हजार रुपये का बनाकर ऑफिस में दे गए। इससे टैक्स ब्रांच के कामकाज को लेकर पार्षद भड़क उठे और निगम आयुक्त को सड़क पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। आयुक्त निगम कार्यालय पहुंचे और पार्षदों व अधिकारियों को आमने-सामने किया। साथ ही जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश चंद्र से टैक्स व एनडीसी पोर्टल का काम लेकर एसओ जगदीश अहलावत को सौंप दिया। हालांकि ज्वाइंट कमिश्नर सुरेश कुमार की देखरेख में टैक्स ब्रांच का कामकाज होगा। जबकि डीलिंग हैंड का काम करने वाले कर्मचारी राकेश कुमार को सफाई ब्रांच में भेज दिया।
विज्ञापन

मायना गांव निवासी जलजीत सिंह ने डिप्टी मेयर को बताया कि उसका कन्हेली गांव की सीमा में सेक्टर 25 में 1850 वर्ग गज का प्लाट है, जिसमें 2002 में बर्फ फैक्टरी लगाई थी। नगर निगम की तरफ से ढाई माह पहले फैक्टरी का 1 लाख 80 हजार रुपये प्रॉपटी टैक्स का बकाया बिल भेजा गया। फैक्टरी मालिक का कहना है कि वह टैक्स ब्रांच के ढाई माह से यह पूछने के लिए चक्कर काट रहा है कि इतना बिल किस आधार पर बनाया गया। उसने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह तब डीलिंग हैंड राकेश कुमार से मिला तो उसने अभद्र व्यवहार किया और ऊंची आवाज में बात की। उसके बाद फैक्टरी मालिक डिप्टी मेयर अनिल कुमार के कार्यालय में पहुंचा। डिप्टी मेयर ने निगम पार्षद कृष्ण सहरावत, पूनम किलोई के पति सूरजमल किलोई, सुरेश किराड़, सुनील कुमार, गुलशन ईशपुनियानी व जयभगवान ठेकेदार को बुलाया।
विज्ञापन

कर्मचारी बोला-मेरी आवाज ही तेज, डिप्टी मेयर ने कहा-अब बोलकर दिखाओ
डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने टैक्स ब्रांच से कर्मचारी राकेश कुमार को अपने कार्यालय में बुलाया। राकेश कुमार ने कहा कि, उन्होंने किसी से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया है। उनकी आवाज ही तेज है। काम का दबाव ज्यादा है। डिप्टी मेयर ने कहा, निगम आयुक्त के सामने आवाज यहीं रहता है क्या। अब मेरे कार्यालय में बोलकर दिखाए। इस दौरान काफी देर हंगामा होता रहा। डिप्टी मेयर ने नगर निगम कर्मचारियों के प्रधान संजय बिड़लान को भी कार्यालय में बुलाया। बिड़लान ने कहा कि, राकेश कुमार वैसे तो ड्राइवर हैं। उनको टैक्स ब्रांच में नहीं लगाना चाहिए था। मेरे पास भी उनकी शिकायत आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल टैक्स ऑफिसर बोले, मैंने किसी का काम नहीं रोका, गड़बड़ी है तो जांच करवा लें
कर्मचारी के बाद डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश चंद्र को बुलाया। जगदीश चंद्र ने कहा कि मेरे पास जो भी फाइल आती है, उसे मैं अच्छी तरह देखता हूं। नीचे किसी ने गड़बड़ी की तो उसकी जांच करवा लें। जिसने गलती है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी बीच डिप्टी मेयर ने कहा कि, आप ब्रांच प्रभारी हैं। आपकी भी जिम्मेदारी बनती हैं। जेडटीओ ने कहा कि निगम आयुक्त के सामने सारी बातें हो जाएंगी। यह कहकर चले गए।
कमिश्नर साहब, जल्दी कार्यालय में आएं नहीं तो सड़क पर आएंगे पार्षद
डिप्टी मेयर ने पार्षदों से बातचीत कर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा से बात की। कहा कि टैक्स ब्रांच में लोग चक्कर काट रहे हैं। उनके काम नहीं किए जा रहे। लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। जल्दी कार्यालय में आएं, नहीं तो पार्षद सड़क पर आकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद निगम आयुक्त कार्यालय पहुंच गए। आयुक्त ने एक घंटा पार्षदों से अपने कार्यालय में बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
एसओ जगदीश चंद्र संभालेंगे टैक्स ब्रांच, सफाई ब्रांच में गया ड्राइवर राकेश
निगम आयुक्त कार्यालय में पार्षदों ने आरोप लगाया कि टैक्स ब्रांच में लोग परेशान हो रहे हैं। अधिकारी सुनते नहीं, कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं। आयुक्त ने जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश चंद्र के आगे बातचीत की। सबसे पहले कर्मचारी राकेश कुमार को कार्यालय में बुलाया गया। बैठक में बर्फ फैक्टरी मालिक ने अभद्रता के आरोप दोहराए तो आयुक्त ने तत्काल कर्मचारी राकेश का तबादला टैक्स ब्रांच से सफाई ब्रांच में कर दिया। पार्षद जोनल टैक्स ऑफिसर के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए अड़ गए। आयुक्त ने जेडटीओ जगदीश चंद्र से प्रॉपर्टी टैक्स व नो ड्यूज सर्टिफिकेट पोर्टल (एनडीसी) का कामकाज लेकर एसओ जगदीश अहलावत को दे दिया। अब निगम में दो जेडटीओ होंगे।
नहीं बना रहे प्रॉपर्टी आईडी
डिप्टी मेयर के पास सुभाष नगर व कैलाश कॉलोनी के लोग पहुंचे। जगदीश ने बताया कि उनको अपनी प्रॉपर्टी की नई आईडी बनवानी थी। कर्मचारी बार-बार चक्कर कटवा रहे हैं। एक दिन पहले जोनल टैक्स ऑफिसर से मिला तो उन्होंने कहा कि एनडीसी पोर्टल में दिक्कत चल रही है। नई आईडी बनवाएंगे। शुक्रवार को दोबारा आया हूं। अब भी कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। एकता कॉलोनी निवासी आर सोलंकी ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला का मकान चार-पांच साल से बंद था। निगम ने हजारों बिल बनाकर भेज दिया। अब उसे ठीक नहीं किया जा रहा है।
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में गड़बड़ी चल रही है। पार्षदों के कहने पर बिल ठीक नहीं किए जाते, लेकिन बाहर अटल सेवा केंद्रों पर बिल ठीक करवा दिए जाते हैं। लोग कार्यालय में आते हैं तो कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं। पार्षदों की अधिकारी सुनते नहीं। ऐसा नहीं चलने देंगे। निगम आयुक्त ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

-अनिल कुमार, डिप्टी मेयर
जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश चंद्र जोनल टैक्स ऑफिसर बने रहेंगे, लेकिन प्रॉपर्टी टैक्स व एनडीसी पोर्टल का काम नए जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश अहलावत देखेंगे। जबकि कर्मचारी राकेश कुमार को टैक्स ब्रांच से हटाकर सफाई ब्रांच में भेज दिया गया है। अब प्रॉपर्टी टैक्स का हर कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है। किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं है।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed