फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the dog's body was stopped from being buried in the crematorium, the elderly man was beaten up

श्मशान में कुत्ते को दफनाने से रोका तो बुजुर्ग को पीटा

Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
When the dog's body was stopped from being buried in the crematorium, the elderly man was beaten up
शहर के सल्लारा मोहल्ले स्थित श्मशान में कुत्ते का शव दफनाने को लेकर हुए झगड़े में कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग को डंडे से हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सल्लारा मोहल्ला निवासी बलराज सिंह (49) ने दी शिकायत में बताया कि वह चिनाई मिस्त्री का काम करता है। वह अपने साथी राजेंद्र के साथ शिव शंकर श्मशान में पेड़ों में पानी डाल रहे था। शाम करीब 4 बजे प्रेम, विनोद, मोनी, अजय, भास्कर व संजय निवासी सल्लारा मोहल्ला आए और कुत्ते के शव को दफनाने लगे। उसने व राजेंद्र ने समझाया कि कुत्ते का शव दूसरी जगह दफनाएं। इस बात को लेकर दोनाें पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि प्रेम व अन्य ने डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। साथ ही मुक्के व लात भी मारी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed