{"_id":"6272e0e93023a6438c5e2188","slug":"when-the-deo-inspected-the-evaluation-center-ten-teachers-were-found-checking-the-copies-by-taking-them-home-rohtakcity-news-rtk6457213151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया तो दस शिक्षक कॉपियां घर लेकर जांचते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया तो दस शिक्षक कॉपियां घर लेकर जांचते मिले
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह वैश्य स्कूल के मूल्यांकन केंद्र में शिक?
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका जांचने का काम सवालों के घेरे में आ गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की जिम्मेदारी संभाल रहे शिक्षकों में से कुछ नियमों को ताक पर रखकर उन्हें घर ले जा रहे हैं। ऐसे 10 शिक्षकों को खुद बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने पकड़ा है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। यह कारनामा वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उत्तर पुस्तिका जांच केंद्र का है। इस संबंध में शिक्षा विभाग को भी लिखित सूचना दे दी गई है।
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र सेंटर में बुधवार को बड़ी गड़बड़ी सामने आई। चेयरमैन ने यहां छापा मारा तो बड़ी संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र में नहीं मिलीं। यहां मूल्यांकन ड्यूटी पर तैनात करीब 10 अध्यापक भी नदारद मिले। जांच में सामने आया कि ये शिक्षक नियमोें की अवहेलना कर उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए अपने घर ले गए थे। इसके चलते चेयरमैन ने इन अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग से सिफारिश की है। यही नहीं पकड़े गए अध्यापकों में से किसी ने बीमारी का बहाना बनाया तो कोई आंसू बहाने लगा। बोर्ड की टीम ने छापा मारने से पहले करीब दो घंटे तक अध्यापकों की रेकी भी की। इसके लिए खुफिया तौर पर टीम के सदस्य वैश्य स्कूल के मूल्यांकन केंद्र पर नजर रखे रहे।
बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षा के बाद प्रदेश में दसवीं के लिए 70 व 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए 39 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। वैश्य स्कूल के केंद्र में बड़े स्तर पर अनियमितताएं पाई गई हैं। इस बारे में चेयरमैन को शिकायत मिली थी। इसके चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वैश्य स्कूल के मूल्यांकन केंद्र में काफी उत्तर पुस्तिकाएं मौजूद नहीं थीं। इन्हें कुछ शिक्षक जांचने के लिए अपने घर ले गए थे। यह नियमों के विरुद्ध व गैर कानूनी है। इनके खिलाफ शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिख दिया गया है। किसी भी सूरत में गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।