{"_id":"65a6c9bb362d881f79095888","slug":"when-the-bill-paid-by-the-consumer-came-again-the-forum-member-got-the-solution-done-on-the-spot-rohtak-news-c-17-roh1020-339388-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: उपभोक्ता द्वारा भरा हुआ बिल दोबारा से आया तो, फोर्म के सदस्य ने मौके पर करवाया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: उपभोक्ता द्वारा भरा हुआ बिल दोबारा से आया तो, फोर्म के सदस्य ने मौके पर करवाया समाधान
Tue, 16 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। बिजली निगम के उपभोक्ता द्वारा भरा हुआ बिल दोबारा से जुड़कर आया तो एसई मनिंदर सिंह ने मौके पर ही एसडीओ को बुलाकर ठीक करने के आदेश दिए।
राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को बिजली दरबार में मकडौली खुर्द से पहुंचे जयवीर ने अधिकारियों के समक्ष यह समस्या रखी। जनता दरबार में 14 उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। पांच शिकायतों को उपभोक्ता फोर्म में रखा गया, ताकि जल्द से जल्द उनका समाधान हो सकें।
अस्थल बोहर के रहने वाले राजपाल ने कहा कि नया मीटर लगवाने के लिए दो महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन निगम द्वारा अभी तक समाधान नहीं किया गया है। फोर्म के सदस्य ने अधिकारियों से बात की तो पता चला कि उपभोक्ता का कोई पिछला बिल का विवाद उलझा हुआ है। इसलिए नए मीटर में दिक्क्त आ रही है। बहुअकबरपुर से संजय ने कहा कि जुलाई माह का बिल नहीं भरा गया, लेकिन उसी बिल को एक माह बाद जुर्माना राशी के बाद भर दिया गया। लेकिन अगस्त का बिल आया तो वह पुराने वाला बिल भी उसी में जुड़कर आ गया। जिसे फोर्म के सदस्यों के सामने मामले को रखा तो समस्या के समाधान के आदेश तो एसडीओ को दिए गए है। जिसमें जल्द समाधान के आदेश दिए गए है।