फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When relations with in-laws deteriorated, he used to snatch things in Rohtak and run away to Delhi

Rohtak News: ससुराल पक्ष से बिगड़े रिश्ते तो रोहतक में झपटमारी करके भाग जाता था दिल्ली

Mon, 20 May 2024 03:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
When relations with in-laws deteriorated, he used to snatch things in Rohtak and run away to Delhi
रोहतक। शहर में चेन स्नैंचिंग के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के शाहदरा निवासी किशनलाल की रोहतक के आदर्श नगर में शादी हुई है। चार साल पहले उसके ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते बिगड़ गए थे। इसके बाद आरोपी ससुराल नहीं, लेकिन रोहतक आया और झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। रविवार को पुलिस आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर दिल्ली पहुंची, ताकि उन लोगों तक पहुंच सके, जहां चेन को उसने बेचा है।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से झपटमारी की वारदात हो रही थी। खासकर काले रंग की स्कूटी पर युवक लगातार सेक्टर और सिविल लाइन एरिया में वारदात कर रहा था। वीरवार की शाम सेक्टर एक और सेक्टर चार में वारदात हुई, जिसके बाद एवीटी स्टाफ की टीम ने नाकेबंदी की। एवीटी स्टाफ के प्रभारी एसआई सतीश कादयान व एएसआई अनिल दहिया के नेतृत्व में तैनात पुलिस की टीम को चुलियाना मोड़ नाके पर काली स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया। युवक की पहचान विवेक विहार ज्वाला नगर शाहदरा दिल्ली निवासी किशनलाल के रूप में हुई। युवक से सेक्टर एक व सेक्टर चार में झपटी चेन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने 2024 में जनवरी से अब तक स्नैचिंग की 11 व 2022 में 7 वारदातों का खुलासा किया। स्कूटी की नंबर प्लेट बदलने पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा बढ़ाई है। नौवीं पास 40 वर्षीय किशनलाल को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed