फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   when elder son asked for rupee from mother, younger brother stabbed him with knife In Rohtak

Rohtak: बड़े बेटे ने मां से 200 रुपये मांगे तो छोटे भाई ने चाकू से गोदा, बाबरा मोहल्ले में हुई वारदात

Sat, 27 Apr 2024 01:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Apr 2024 01:02 PM IST
सार

रोहतक में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार बड़े भाई ने मां से 200 रुपये उधार मांगे थे। इसी बात को लेकर उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
when elder son asked for rupee from mother, younger brother stabbed him with knife In Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहतक के बाबरा मोहल्ले में बड़े भाई ने मां से 200 रुपये मांगे तो छोटे भाई ने चाकू से गोद दिया। शरीर पर छह जगह  चाकू मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बेहोशी की हालत में युवक को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बाबरा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय संदीप उर्फ संजू ने बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चे भी है। परिवार सहित खोखराकोट में रहता है। जबकि उसकी मां सुनीता छोटे भाई के साथ अमित उर्फ मित्ता के साथ बाबरा मोहल्ले में रहती है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपनी मां के पास काम से आया था। साथ ही मां से 200 रुपये उधारे मांगे तो छोटा भाई आया और गालियां देने लगा।
विज्ञापन


कहने लगा की तू इस घर में क्यों आया है। एक दम तैश में आकर घर में रखा चाकू उठा लाया। उसकी कमर, पैर, कूल्हे व दूसरी जगह छह वार किए। बोला, आज तेरे को जान से मारुंगा। इतना ही नहीं, उसे गिराकर छाती में लात मारी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बेहोशी की हालत में उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
रुपये मांगने को लेकर दोनों भाईयों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारे हैं। आरेापी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायल की हालत अभी खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed