फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When a Jind youth was not interested in studying, he started following Punjab gangsters living abroad on Instagram

Rohtak News: जींद के युवक का पढ़ने में नहीं लगा मन तो पंजाब के विदेश में बैठे गैंगस्टरों को इंस्टाग्राम पर करने लगा फॉलो

Tue, 16 Sep 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
When a Jind youth was not interested in studying, he started following Punjab gangsters living abroad on Instagram
16jjrp24- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
झज्जर। सीआईए झज्जर व थाना शहर झज्जर की संयुक्त पुलिस टीम ने रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों जींद के ईगराह गांव निवासी प्रितुल और रईया गांव निवासी मनीष उर्फ अरुण को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि प्रितुल की उम्र मात्र 18 साल 6 माह और मनीष की उम्र 19 साल 6 माह है। पढ़ने की उम्र में ही दोनों अपराधी बन गए। आरोपियों पर विदेश से कॉल कराकर रंगदारी मंगवाने का आरोप है। मनीष उर्फ अरुण झज्जर में एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग लेता था जबकि प्रितुल पढ़ता है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष ने कोचिंग सेंटर पर अपने दोस्त के भाई के माध्यम से विदेश से रंगदारी के लिए कॉल करवाई। वहीं प्रितुल भी विदेश में बैठे पंजाब के गैंगस्टरों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करता था। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था और वह खेलना चाहता था लेकिन परिजन खेलने नहीं देते थे। इसके चलते वह निराश हो चुका था और गैंगस्टरों को फॉलो करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रखा अपराध की दुनिया में कदम
अभी तक की पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी रईया गांव निवासी मनीष का पहले से ही गांव के ही शिकायतकर्ता के साथ पैसों का लेन-देन था। दोनों ने आपस में अपने फोन बदल लिए थे। परंतु शिकायतकर्ता उससे और पैसों की मांग कर रहा था। इस रंजिश को मन में रखते हुए आरोपी मनीष ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने कोचिंग सेंटर पर अपने दोस्त से संपर्क किया जहां उसे पता चला कि दोस्त का भाई विदेश में रहता है। इस पर उसने उससे सपंर्क किया और पूरी जानकारी दी। उसके बाद उसे विदेशी नंबर से धमकी दिलवाई। वहीं, प्रितुल इंस्टाग्राम चलाता है। उसने भी कुछ दिन पहले जींद में हुए बिंदर ठेकेदार हत्याकांड में कुछ वीडियो शेयर किए थे। इस पर अरुण ने इंस्टाग्राम के जरिये उसे मैसेज किया और उसके बाद दोनों में बातचीत हो गई। इसके बाद अरुण ने कुछ रिकाॅर्डिंग करके प्रितुल के पास भेजी। प्रितुल ने उसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर कुछ दोस्तों को टैग कर दिया और इसकी जिम्मेदारी खुद लेने की बात कही। पुलिस ने जब सोशल मीडिया खंगाला तो यह पकड़ में आए। आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनके खिलाफ आगामी कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को कर रहे फॉलो
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने उनसे प्रभावित होकर इस वारदात को अंजाम दिया।


यह था पूरा मामला
पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि हमें रईया निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि 28 अगस्त को सुबह 9रू54 मिनट पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और 25 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 7 सितंबर को दोबारा सुबह 9 बजे कॉल आई और अज्ञात आईडी से इंस्टाग्राम पर कुछ ऑडियो और वीडियो भी आए जिन्होंने 30 लाख रुपये की अवैध रूप से मांग की। इस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर निरीक्षक विवेक मलिक की अगुवाई में थाना शहर झज्जर की व सीआईए झज्जर की संयुक्त टीम ने साइबर की मदद लेते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed