{"_id":"6ab9f2e0b93f2c83100fee9b","slug":"dheeraj-kundu-death-in-titauli-murder-case-registered-against-girlfriend-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिटौली में धीरज कुंडू की मौत: प्रेमिका स्वीटी पर हत्या का केस दर्ज , पिता बोले-पैसे के लिए बेटे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिटौली में धीरज कुंडू की मौत: प्रेमिका स्वीटी पर हत्या का केस दर्ज , पिता बोले-पैसे के लिए बेटे को मार डाला
Mon, 28 Sep 2026 10:24 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: Nivedita
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:24 AM IST
सार
एक साल पहले सुनीता उसके बेटे धीरज के संपर्क में आई। उन्होंने लिव-इन-रिलेशनशिप के कागजात भी बनवा रखे हैं। सात-आठ माह गांव में रहने के बाद 25 दिन पहले रोहतक के प्रवेश नगर में आकर रहने लगे। शनिवार रात को पुलिस से सूचना मिली कि धीरज की मौत हो गई है।
विज्ञापन
टिटौली में धीरज कुंडू की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टिटौली के युवक धीरज कुंडू की मौत के मामले में पुलिस ने देर रात उसकी प्रेमिका पानीपत की डाबर कॉलोनी निवासी सुनीता उर्फ स्वीटी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली। धीरज के पिता धर्मबीर का आरोप है कि सुनीता ने ही उसके बेटे की गला दबाकर या फांसी देकर हत्या की है। बाद में नशे की ओवरडोज की बात कहकर पुलिस को गुमराह किया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले सुनीता उसके बेटे धीरज के संपर्क में आई। उन्होंने लिव-इन-रिलेशनशिप के कागजात भी बनवा रखे हैं। सात-आठ माह गांव में रहने के बाद 25 दिन पहले रोहतक के प्रवेश नगर में आकर रहने लगे। शनिवार रात को पुलिस से सूचना मिली कि धीरज की मौत हो गई है। धीरज घर से 1.25 लाख रुपये लेकर गया था। साथ ही उसके नाम तीन एकड़ जमीन है। इसी जमीन व पैसे के लालच में सुनीता ने उसके बेटे की गला घोंटकर या फांसी देकर हत्या की है। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूपी की रहने वाली है सुनीता, करनाल में हुई थी शादी
पुलिस जांच में पता चला है कि सुनीता पानीपत की डाबर कॉलोनी की रहने वाली है। उसकी शादी करनाल हुई थी। पति से अनबन के कारण अलग रह रही थी। बाद में वह टिटौली निवासी धीरज के संपर्क में आ गई। स्वीटी रिल बनाकर सोशल मीडिया पर डालती है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वीटी हरियाणा स्टार के नाम से पोस्ट डाली हुई हैं।