{"_id":"662d7b8b7bc6d179160e62a4","slug":"wheat-started-turning-black-after-getting-wet-in-the-rain-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109870-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बारिश में भीगकर काला पड़ने लगा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बारिश में भीगकर काला पड़ने लगा गेहूं
Sun, 28 Apr 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं बारिश में काला पड़ने लगा है। शुक्रवार रात कुछ देर आई बारिश के बाद मंडी में पड़ा गेहूं भीग गया। इसमें कालापन नजर आया। मौसम लगातार खराब चल रहा है ऐसे में यदि गेहूं को जल्द गोदाम में नहीं पहुंचाया गया तो काफी नुकसान हो सकता है।
जिले में अब तक एक लाख 25 हजार 122 मीट्रिक टन गेहूं और 50 हजार 443.68 सरसों की खरीद की जा चुकी है। मंडियों से अभी तक 53209 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है जबकि खरीद की गई 38741.82 मीट्रिक टन सरसों उपज का उठान हो चुका है। जिले की मंडियों से सरसों का 77 व गेंहू की 43 प्रतिशत फसल खरीद का उठान हुआ है।
जिला की मंडियों में पहुंचे गेहूं में झज्जर अनाज मण्डी में 25 हजार 841 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 8177 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 5355 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 32 हजार 778 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 15 हजार 388 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 18 हजार 735 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 9812 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 920 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8116 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1018.71 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2691.95 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 12 हजार 486.51 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 9 हजार 5.65 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 8622.07 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की गई है। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो पाए, इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।