फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wheat lifting is complete, 5% of mustard is remaining

Rohtak News: गेहूं का उठान पूरा, सरसों का 5 फीसदी बाकी

Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wheat lifting is complete, 5% of mustard is remaining
फोटो : 29रेवाड़ी अनाज मंडी में चल रहा उठान का कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। जिले की अनाज मंडियों में रविवार को पूरे दिन फसल उठान का कार्य चला। गेहूं का उठान फिलहाल पूरा हो चुका है। सरसों का उठान अभी 5 प्रतिशत बाकी है। मौसम में बदलाव को देखते हुए उठान का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि बारिश होने पर फसल न भीगने पाए।
मंडियों में सरसों की खरीद पूरी हो चुकी है, गेहूं की खरीद अभी जारी है। 15 मई तक गेहूं की खरीद होगी। कोसली मंडी में दो लाख 41 हजार 875 क्विंटल गेहूं आया है, जिसमें से दो लाख 38 हजार 661 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। अभी तक चार लाख दो हजार 698 कट्टे गोदामों में जा चुके हैं। रेवाड़ी की मंडी में पिछले वर्ष सरसों की 2024 में 5 लाख 85 हजार 539 क्विंटल थी, वहीं इस बार वर्ष 2025 में 3 लाख 86 हजार क्विंटल रही है। इस बार 1 लाख 98 हजार क्विंटल कम आवक रही है।
विज्ञापन


कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अनाज मंडी से फसलों के उठान कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि मंडी ठेकेदार लोडिंग वाहनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ा कर फसल को जल्दी से जल्दी गोदाम में पहुंचाने का काम करें। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा हैफेड द्वारा गेहूं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष 81 हजार क्विंटल आवक कम रही
कोसली की मंडी में भी वर्ष 2024 में जहां 4 लाख 85 हजार 60 क्विंटल थी, वहीं इस बार वर्ष 2025 में 4 लाख क्विंटल ही रही है। इस वर्ष 81 हजार क्विंटल आवक कम रही है। जबकि रेवाड़ी व कोसली की मंडी में गेहूं की आवक अधिक रही है। वर्ष 2024 में रेवाड़ी मंडी में 60057 क्विंटल गेहूं की खरीद की, वहीं इस वर्ष 2025 में अब 1 लाख 14 हजार 252 क्विंटल हो चुकी है। अभी ज्यादा फसल टीन शेड के बाहर नहीं है, मगर कुछ आढ़तियों ने अनाज की बोरियों को बाहर रखा हुआ है, अगर बरसात आएगी तो इससे नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed