फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   wheat forgery case bdpo imprisioned for 2 years

गेहूं के गबन में फंसे बीडीपीओ को दो साल की जेल

Fri, 27 Nov 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 27 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
887 क्विंटल सरकारी गेहूं का गबन करने वाले को अब दो साल जेल में काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आर्य शर्मा की अदालत ने गबन के दोषी विकास एवं पंचायत विभाग में कार्यरत जयवीर सिंह को दो साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

वह फिलहाल पानीपत के मतलौडा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी है।

अदालत में चले अभियोग के अनुसार विजिलेंस की टीम ने 5 मई 2009 में कलानौर के तत्कालीन सहायक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जयवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-409, 420 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जयवीर पर आरोप था कि उसने अपने कार्यकाल में 887 क्विंटल गेहूं का चार्ज किसी को न देकर गबन कर दिया। इस पर विजिलेंस इंस्पेक्टर दौलतराम ने मामले की पड़ताल कर 7 मई 2010 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में चालान पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद जयवीर सिंह को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed