फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   What did the government do on the demands of the committee, till December 25: Yashpal Malik

सरकार 25 दिसंबर तक बताए समिति की मांगों पर क्या किया : यशपाल मलिक

Wed, 25 Nov 2020 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
What did the government do on the demands of the committee, till December 25: Yashpal Malik
What did the government do on the demands of the committee, till December 25: Yashpal Malik - फोटो : RohtakCity
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति एवं जाट सेवा संघ की ओर से मंगलवार को सर छोटूराम की 140वीं जयंती मनाई गई। छोटूराम धाम जसिया में आयोजित इस कार्यक्रम में धाम के निर्माण को तेजी देने पर जोर दिया गया। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मानी गई मांगें व समझौतों पर चर्चा की गई। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि छोटूराम धाम का निर्माण कार्य कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था। इसे पुन: शुरू कर दिया गया है। सोनीपत के लाठजोली में 22 फरवरी को होने वाली जाट शहीद रैली से पहले मुख्यमंत्री ने हाई कोर्ट में पैरवी कर मुकदमों को वापस लेने व जाटों समेत पांच जातियों के आरक्षण को बहाल करने का आश्वासन दिया था। कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से ये दोनों मांगें अब तक अधूरी हैं। इन मांगों को पूरा कराने के लिए फिर प्रयत्न किया जाएगा। नहीं तो देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पूनिया ने संगठन को गांव-गांव तक तैयार करने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि सरकार से 25 दिसंबर तक पूछा जाएगा कि समिति के साथ किए गए सभी समझौते को लेकर क्या किया गया है। उन समझौतों को यथाशीघ्र लागू किया जाए। संगठन के विस्तार व पुनर्गठन के लिए सभी हलकों जिलों व प्रदेशों में 25 दिसंबर तक कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। सरकार वर्ष 2015-16 में सफल एएसबीसी उम्मीदवारों को तुरंत नौकरी पर नियुक्त कराए। किसान संगठनों के चलाए आंदोलनों का संघर्ष समिति समर्थन करती है। छोटू राम धाम परियोजना के पहले हॉस्टल के निर्माण का लक्ष्य मार्च 2021 तय किया गया है । नए शिक्षा सत्र 2021 से छोटू राम धाम में जाट समाज के युवाओं के लिए शिक्षा व खेलों की कोचिंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रभारी अशोक बल्हारा ने संगठन को मजबूत करने व जिला कार्यकारिणी के गठन पर जोर दिया। इस मौके पर कुलदीप गोदारा, सूबे सिंह ढाका, सुमेर सिंह, रोहताश हुड्डा, अनोखी देवी, राजकली समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed