फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Welcome of Vikas Bharat Sankalp Yatra on reaching village Girava

Rohtak News: गांव गिरावड़ पहुंचने पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत

Sat, 20 Jan 2024 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Welcome of Vikas Bharat Sankalp Yatra on reaching village Girava
गिरावड़ गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शपथ लेते हुए।
रोहतक। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुक्रवार को जिले के गांव गिरावड़ में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। मुख्यातिथि जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री राधा अहलावत ने विकसित भारत की शपथ दिलवाई। विभिन्न विभागों द्वारा वंचित पात्र लोगों को मौके पर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
विज्ञापन

राधा अहलावत ने कहा कि संकल्प यात्रा के तहत 20 जनवरी को खरकड़ा में कार्यक्रम आयोजित होगा। मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी गरीब वंचित पात्र लोगों को मौके पर उनका हक दिलवा रही है। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है ताकि कोई भी नागरिक भूखा न रहे। सरकार द्वारा पक्के मकान से वंचित गरीब पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान भी दिए जा रहे हैं। चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाना है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। आयुष्मान व चिरायु हरियाणा योजना के तहत 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा के गोल्डन कार्ड दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत सतीश दास, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, जिला परिषद की सदस्या सुमन, रेखा, राजेश, राजबीर आर्य, मीना वाल्मीकि, प्रशांत रांगी, नरेश चेयरमैन, देवेंद्र अहलावत, मुकेश वशिष्ठ, सरपंच कर्मजीत, पूर्व सरपंच राजेश सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed