फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Welcome committee constituted for the 17th State Delegate Conference of Haryana Roadways Workers Union

Rohtak News: हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के 17वें राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन के लिए स्वागत कमेटी गठित

Mon, 11 Sep 2023 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Welcome committee constituted for the 17th State Delegate Conference of Haryana Roadways Workers Union
रोहतक। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने 17वां राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन की सफलता के लिए स्वागत कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें इंद्रजीत को अध्यक्ष और देवेंद्र हुड्डा को संरक्षक बनाया गया है। यह सम्मेलन 14 और 15 अक्तूबर को मातुराम कम्युनिटी सेंटर में होगा। राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना एवं रोहतक डिपो प्रधान नरेश सिवाच की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को कर्मचारी भवन में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक का संचालन सचिव जयकुंवार दहिया ने किया। यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान जयप्रकाश बैनीवाल, डाॅ. रणबीर दहिया, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व महासचिव सत्यपाल सिवाच, संघ के राज्य कमेटी नेता जयबीर चहल, रानी गहलोत, बिजेंद्र बैनीवाल, नगर पार्षद कदम सिंह अहलावत, संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, किसान नेता प्रीत सिंह व डिपो प्रधान नरेश सिवाच को स्वागत कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया है। जयकुंवार दहिया को सचिव, संघ के नेता सुमेर सिवाच, रामकिशन, लोकेंद्र फोगाट वकील, अतर सिंह हुड्डा वकील, कदम सिंह पार्षद, निशा, मंजीत पांचाल, रमेश लौरा, मुकेश खरब, जोगिंदर करौंथा, जयबाग, विनोद देशवाल को सह सचिव बनाया है। बलजीत सिंह को कोषाध्यक्ष और सतबीर मुंढाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रामचंद्र सिवाच, सविता, जीवन सिंह, विरेन्द्र मलिक, जगमति सांगवान, जयभगवान, हिम्मत राणा, प्रदीप हुड्डा, संजय बिडलान आदि स्वागत कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान इन्द्र सिंह बधाना, महासचिव सरबत सिंह पूनिया, वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र दिनोद, राज्य नेता सुमेर सिवाच ने कहा कि सम्मेलन में यूनियन के सभी डिपो व सब डिपो से लगभग 500 चुने हुए प्रतिनिधि भाग लेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के कारण सरकारी परिवहन सेवाएं गंभीर संकट में है। कर्मचारी शोषण के शिकार हैं। 14-15 अक्तूबर को हो रहे सम्मेलन में जनता के लिए बेहतर परिवहन सेवा, परिवहन सेवाओं के समक्ष चुनौतियां, संयुक्त संघर्ष का महत्व, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक लगाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, स्थायी रोजगार एवं कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दे आदि होंगे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर 22 सितंबर को सभी डिपो में पुतला फूंककर विश्वास घात दिवस मनाया जाएगा। दो अक्तूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन में निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजपाल, प्रदीप शर्मा, जसबीर सिंह, रणबीर दहिया, फूल कुमार बहोत, सविता, सतबीर सिंह, राजेश खरकड़ा, रणधीर कटारिया, शमशेर सिंह, रायसिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed