महम। सीआईएसएफ की महिला कोच सब इंस्पेक्टर रीना गोयत पत्नी प्रेम गोयत के नेतृत्व में वेटलिफ्टिंग टीम ने ऑल इंडिया पुलिस गेम में चैंपियनशिप जीतकर सीआईएसएफ का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में रीना के नेतृत्व वाली सीआईएसएफ की टीम ने 2 गोल्ड, 4 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। रीना खेलों के दम पर सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
सीआईएसएफ द्वारा उसे प्रतियोगिता के लिए टीम की कोच नियुक्त किया गया। रीना ने बताया कि सीआईएसएफ में यह कामयाबी 29 साल बाद मिली है। वेटलिफ्टिंग अजीत अहलावत ने बताया कि रीना गोयत 14 बार अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश का नेतृत्व कर चुकी हैं। इसके अलावा 20 बार राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त है। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत प्रधान सुभाष नंबरदार ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते शुभकामनाएं दी हैं। शुभकानाएं देने वालों में महम तपा प्रधान महावीर गोयत ,धर्मपाल गोयत,कुलदीप नंबरदार,पूर्व पार्षद नरेंद्र ,सुखबीर आदि शामिल रहे।