फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weather will be changeable today, rain is possible for three days from tomorrow

मौसम आज रहेगा परिवर्तनशील, कल से तीन दिन बारिश संभावित

Tue, 05 Jul 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Weather will be changeable today, rain is possible for three days from tomorrow
रोहतक। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मंगलवार को भी यह स्थिति बनी रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। अरब सागर की ओर से नमी वाली हवाएं चलने से छह से आठ जुलाई को बारिश संभावित है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ जैसलमेर, कोटा, गुना होते हुआ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने व उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता से हरियाणा में पांच जुलाई को मौसम परिवर्तनशील रहने व कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा छह से आठ जुलाई के दौरान ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश संभावित है। इस दौरान उत्तर हरियाणा के जिलों में मध्यम से तेज बारिश व पश्चिम एवं दक्षिण हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed