फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   weather, temprature, rohtak, rain, haryana rohtak

मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश के साथ दिन में छाया अंधेरा

Tue, 24 May 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 24 May 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
weather, temprature, rohtak, rain, haryana rohtak
बारिश में भीगते जातीं युवतियां - फोटो : amar ujala
भीषण गर्मी से आखिरकार सोमवार को राहत मिली। शाम को अचानक तेज आंधी और बारिश के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया। फिलहाल मौसम की इस करवट से लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं तेज आंधी से पेड़ गिरने की वजह से कई जगह यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब एक बजे 44 डिग्री तापमान पहुंच गय, अचानक दो बजे के आस-पास आसमान में बादल छाने लगे और तेज आंधी शुरू हो गई। देखते ही देखते दिन में अंधेरा छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो बारिश के बाद तापमान 44 डिग्री से 29 डिग्री पर आ गया। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. मदन मोहन ने बताया कि सोमवार तकरीबन 15 से 20 एमएम बरसात हुई है। यह बरसात आम जन को जहां गर्मी से राहत दिलाने वाली है, वहीं किसानों के लिए वरदान है। इन दिनों किसान कपास, अरहर और जवार की बिजाई कर रहे थे। सरकारी आंकड़ाें के हिसाब से जिले में 17,000 हेक्टेयर में कपास, अरहर 2000 हेक्टेयर से अधिक और जवार की 20,000 हेक्टेयर से अधिक बिजाई हो रही है। यह फसल के लिए सोने के समान है और गांवों में तपन झेल रहे पशुओं के लिए यह बरसात भी राहत है।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक बाधित

जीआरपी के एसआई राजपाल ने बताया कि जींद के क्षेत्र में जुलाना के आसपास आंधी से रेलवे लाइन पर पेड़ टूट कर गिर गए। इससे ट्रैक बाधित होने की सूचना मिली है। वहां कर्मचारी टूटें पेड़ों को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं समरगोपालपुर में भी ट्रैक पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी ने उड़ाई गौशाला की छत

समरगोपालपुर में बाबा गिरधारी नाथ गौशाला की छत आंधी उड़ गई। इससे गौशाला में लगे पंखे और अन्य चीजों को नुकसान हुआ। गौशाला प्रधान अशोक अत्री ने बताया कि अभी हाल ही में विधायक मनीष ग्रोवर ने इस गौशाला का उद्घाटन किया था।


जल भराव की बनी स्थिति

जहां गर्मी से जूझ रहे लोग पेयजल के लिए परेशान थे वहीं सोमवार को हुई बारिश ने जलभराव की स्थिति से जूझने पर मजबूर कर दिया। बारिश से एक बार फिर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सीवरेज विंग की पोल खुल गई। शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया। लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed