फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weather pleasant due to drizzling rain, relief from heat and humidity

Rohtak News: रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा, गर्मी व उमस से राहत

Thu, 05 Sep 2024 05:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Weather pleasant due to drizzling rain, relief from heat and humidity
रोहतक। मौसम में परिवर्तन जारी है। मंगलवार को बूंदाबांदी से बदले मौसम के बाद बुधवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर 12:30 बजे के बाद से ही रिमझिम बारिश की शुरुआत हो गई। शाम पांच बजे तक करीब 11 एमएम बारिश हुई। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो से तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए बुधवार राहत भरा रहा।
विज्ञापन

बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। सोनीपत रोड पर बच्चों ने बारिश में भीगकर खूब मस्ती की। इधर, यूएचएस के विद्यार्थी बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेते नजर आए। वहीं कई दोपहिया वाहन चालक भी बारिश में भीगते नजर आए। बारिश की इंतजार में आस लगाए किसानों को सबसे ज्यादा राहत मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की से मध्यम बारिश संभावित है।
विज्ञापन


जाती मानसून से किसानों को उम्मीद
अबतक मानसून जमकर बरसा नहीं है। किसानों को उम्मीद है कि जाते मानसून में कुछ अच्छी बारिश हो जाए तो उन्हें राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इससे धान की बिजाई किए हुए किसानों को राहत मिलेगी। नहर से किसानों की नियंत्रित सिंचाई का ही सहयोग मिलता है। साथ ही टेल के पास वाले खेतों में पानी नहीं पहुंचता है। ऐसे में एकमात्र बारिश ही किसानों का मुख्य सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में दिन में 29 एमएम बारिश
स्थान एमएम
रोहतक 11

महम 16
सांपला 45
कलानौर 68
लाखनमाजरा 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed