फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ...we will leave, then don't say that the police does not take action

Rohtak News: ...हम चले जाएंगे, फिर यह मत कहना कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती

Sun, 14 Apr 2024 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
...we will leave, then don't say that the police does not take action
13सीटीके03...रेलवे रोड पर गश्त करती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रैब
रोहतक। रेलवे रोड पर शनिवार दोपहर हूटर बजाने को लेकर व्यापारियों व पुलिस के बीच झड़प हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आखिर में पुलिस की राइडर वहां से चली गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे पुलिस के राइडर रेलवे रोड पर पहुंचे। एक पुलिसकर्मी बाइक का रूटर बजाते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ने लगा, दूसरा पैदल सड़क से वाहन व सामान हटवाने लगा। रेलवे रोड के दुकानदार व पूर्व महिला पार्षद डिंपल जैन के पति अमित जैन उर्फ जोजी दुकानदारों के साथ सड़क पर आए और पुलिस कर्मियों को लगातार हूटर न बजाने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। अतिक्रमण नहीं हटवाएंगे तो जाम लग जाएगा। रोड पर काफी संख्या में दुकानदार एकत्रित हो गए। पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर वे नहीं आएंगे तो जाम लगा जाएगा। अगर व्यापारी चाहते हैं कि वह बाजार से चले जाएं तो हम चले जाएंगे। फिर यह मत कहना कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती। व्यापारियों ने कहा कि वह केवल इतना चाहते हैं कि लगातार हूटर न बजाया जाए, क्योंकि इससे दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी होती है। आधा घंटा बहस के बाद पुलिसकर्मी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed