{"_id":"67f02f01e9a25284170b6dc5","slug":"we-will-become-number-one-in-cleanliness-we-will-have-to-start-from-home-mayor-ram-avatar-rohtak-news-c-17-roh1019-629051-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में नंबर वन बनेंगे, घर से करनी होगी शुरुआत : मेयर रामअवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में नंबर वन बनेंगे, घर से करनी होगी शुरुआत : मेयर रामअवतार
विज्ञापन
रोहतक। स्वच्छता में रोहतक को नंबर एक बनाया जाएगा। सदन की 9 अप्रैल को होने वाली पहली बैठक से पहले शहर की सरकार शुक्रवार को आईएमटी स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंची। संवाद कार्यक्रम में संकल्प लिया कि धरातल पर कदम उठाएंगे। मेयर ने पार्षदों को संबोधित करते हुए वार्ड वाइज जिम्मेदारी तय की।
मेयर ने कहा कि स्वच्छता व सफाई की शुरुआत सबसे पहले घर व वार्ड से करनी होगी। 22 वार्ड पार्षदों ने मन में ठान लिया है। शहर को इंदौर की तर्ज पर नंबर वन बनाने में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा, कदम निरंतर चलते जिनके, संयम में जिनके राम, विजय सुनिश्चित होती उनकी, घोषित जय-जय राम। साथ ही कहा, शहर की सरकार अब आराम नहीं करेगी। संकल्प लेते हैं कि हर वार्ड में अपनी टीमों के साथ लोगों के बीच जाकर स्वच्छता के लिए अभियान चलाएंगे। साथ ही, अपने साथी दुकानदारों से बातचीत करेंगे।
शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कड़े निर्णय लेंगे
शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कड़े निर्णय लेंगे। जयपुर का जिक्र करते हुए मेयर ने कहा कि वहां एक जगह मार्केट में सभी दुकानें एक लाइन में हैं। किसी तरह का अतिक्रमण नहींं है। कचरा बाहर नहीं फेंका जाता। इतना ही नहीं, अयोध्या में भी काफी बदलाव आया है। मेयर ने कहा कि अब रोहतक में भी निश्चित तौर पर बदलाव आएगा। निगम के गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी।