फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   we are facing problem, don't create politics here

श्री श्री से बाेले पीड़ित, हम सदमे में है, सांत्वना देने के नाम पर बंद करें राजनीति

Sun, 28 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 28 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
we are facing problem, don't create politics here

दंगे ने शहर की चमक को खाक कर दिया है। अब यहां दंगा पीड़ितों को सांत्वना देने आने वालों में होड़ मच गई है। सीएम से लेकर पूर्व सीएम और मंत्रियों के बाद शनिवार को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर पीड़ितों के बीच पहुंचे। लेकिन श्री श्री को पीड़ितों के तगड़े विरोध का सामना करना पड़ा। सुखपुरा चौक पर पहुंचे श्री श्री को व्यापारियों ने घेर लिया और उनकी बात को नहीं सुनने दिया गया।

विज्ञापन

 35 बिरादरी के बैनर तले धरने पर बैठे पीड़ित व्यापारियों को के सामने श्री श्री ने 36 बिरादरी को एक करने की बात कही। इस पर पीड़ित भड़क गए और कहा कि जिन लोगों ने हमारी दुकानें तबाह कर दीं, घर तक जला दिए हैं, उन्हें हम कैसे बिरादरी में शामिल करें। अब हरियाणा में कभी भी 36 बिरादरी का नाम नहीं लिया जाएगा। वहीं, कुछ युवा व्यापारियों ने कहा कि हम सदमे में है और यहां सांत्वना देने के नाम पर राजनीति की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन

इससे पहले, शनिवार दोपहर करीब 12:36 बजे श्री श्री रविशंकर सुखपुरा चौक पर जारी 35 बिरादरी के धरने पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारियों से कहा कि हरियाणा में जान-माल की जो हानि हुई है, उसका उन्हें बहुत दुख है। इस हिंसा में उपद्रवियों ने जितना भी नुकसान किया है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है। लेकिन हर बिरादरी में अच्छे और बुरे लोग होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें बुरे लोगों को अलग कर भाईचारे को कायम करना है। सभी 36 बिरादरी के अच्छे लोगों को साथ में लेकर ही आप अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हो। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना होगा। इस दौरान कुछ पीड़ित व्यापारी बिफर गए और श्री श्री के सामने अपनी बात रखने की होड़ मच गई। कुछ व्यापारी अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन श्री श्री को बोलने दिया गया। 


जब मामला तूल पकड़ने लगा तो वे विनति करते-करते अपनी गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ गए। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली रोड, पावर हाउस, मेडिकल मोड, डी पार्क और माडल टाउन में जली दुकानों का जायजा लिया। 


35 बिरादरी ने रखी मांगें

35 बिरादरी ने शांति का संदेश देने आए श्री श्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं और उन्हें प्रदेश व केंद्र सरकार के समक्ष रखने को कहा। व्यापारी हवा सिंह सैनी ने कहा कि उपद्रवियों ने जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी जल्द भरपाई की जाए। इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


स्कॉलर रोजरी पहुंच हवन में डाली आहुति 

दोपहर 12:20 बजे, श्री श्री रविशंकर सोनीपत रोड स्थित स्कॉलर रोजरी स्कूल की जूनियर विंग में पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर में शांति के लिए चल रहे हवन में आहुति भी डाली। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. रवि गुगनानी और प्राचार्या प्रीति गुगनानी से बातचीत की। हवन के दौरान श्री श्री ने बच्चों से कहा कि जो हुआ, वह अच्छा नहीं था। लेकिन विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed