फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waterlogging in the city due to 16 mm rain, beneficial for crops

Rohtak News: 16 एमएम बारिश से शहर में जलभराव, फसलों के लिए लाभदायक

Fri, 30 Aug 2024 03:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to 16 mm rain, beneficial for crops
29सीटीके01- बारिश के बाद लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर भरा पानी। स्रोत: संवाद
रोहतक। बारिश का इंतजार कर रहे जिलावासियों को वीरवार सुबह के समय कुछ राहत मिली। जिलेभर में 16 एमएम बारिश ने गर्मी व उमस से राहत दिलाने का काम किया। पांचों उपमंडलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा सांपला में 32 एमएम व सबसे कम कलानौर में 8 एमएम बारिश हुई। शहर में बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। सुबह चार से 7:30 बजे तक अच्छी बारिश हुई। उसके बाद बूंदाबांदी चलती रही। शहर के ज्यादातर हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गई। वाहनों का गुजरना परेशानी भरा साबित हुआ। पानी के कारण किसी की स्कूटी तो कहीं बाइक बंद हो गई। इस कारण लोगों को धक्के मारकर अपने वाहन ले जाने पड़े।
विज्ञापन

बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
शहर में बारिश ने सफाई व्यवस्था की पूरी पोल खोलकर रख दी है। शहर का ज्यादातर इलाका पानी से सराबोर नजर आया। निकासी को लेकर संबंधित विभागों के दावे आज खोखले साबित हुए हैं। एक ही बारिश में सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन


धान की फसल को मिलेगा लाभ
बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। बारिश धान की फसल को नया जीवन देने वाली साबित होगी। गर्मी में बारिश न होने से खेतों में नमी की मात्रा कम हो गई थी। इससे किसानों के लिए धान की रोपाई करना काफी कठिनाइयों भरा रहा। धान के साथ अन्य फसलों के लिए भी बारिश लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में ज्यादा जलभराव
शहर का पॉश इलाका डीएलएफ कॉलोनी की सड़कें जलमग्न हो गईं। इसके अलावा सुभाष चौक, गांधी कैंप, सेक्टर इलाका, किला रोड, रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय इलाके में जलभराव से लोग परेशान दिखे। वहीं, गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, छोटूराम चौक, महावीर पार्क, एमडीयू के बाहर, कृषि विभाग के बाहर, मानसरोवर पार्क, तिलक नगर, मॉडल टाउन से शीला बाईपास जाने वाली गली पूरी तरह से बरसाती पानी से लबालब रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

खंड के हिसाब से बारिश का ब्योरा
रोहतक- 10 एमएम
कलानौर- 8 एमएम
महम - 10 एमएम
सांपला - 32 एमएम
लाखनमाजरा - 20 एमएम

29सीटीके01- बारिश के बाद लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर भरा पानी। स्रोत: संवाद

29सीटीके01- बारिश के बाद लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर भरा पानी। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed