फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waterlogging due to rain, vehicles got stuck in potholes and started shaking

Rohtak News: बारिश से जलभराव, गड्ढों में फंसकर हिचकोले खाते रहे वाहन

Wed, 27 Aug 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 27 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, vehicles got stuck in potholes and started shaking
फोटो संख्या:-57 उप मंडल अ​धिकारी आवास मार्ग पर खड़े पानी से गुजरती महिलाएं---संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में मंगलवार को हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के चलते सड़कों पर कई स्थानों पर कहीं कम तो कहीं गहरे गड्ढे बन गए हैं। पानी भरने से गड्ढों का पता नहीं चलने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं चारपहिया वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरे।
विज्ञापन

सुबह के समय हुई अच्छी बारिश से जलभराव के कारण दोपहर बाद ही पूरी बाजार खुल पाया। नगरपालिका कार्यालय व नागरिक अस्पताल में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। नागरिक अस्पताल टीबी जांच लैब की छत से पानी टपकने के कारण मशीन को भी ढंकना पड़ा।
विज्ञापन

गोशाला रोड, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, माजरा चुंगी, शंकर मार्केट, मोहल्ला महायचान, एसडीएम आवास के पास, पुराना नारनौल रोड, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, ऑटो मार्केट, डुलाना रोड, बस स्टैंड के बाहर, ब्रह्मचारी रोड पर जलभराव रहा। इसके चलते आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका में जलभराव होने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार के पास जलभराव से लोगों को परेशानी हुईउ। मौसम विभाग की ओर से आगामी 29 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई जा रही है।महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पिछले चार दिनों के दौरान हुई 91.5 एमएम बारिश से शहर लबालब हो गया। अनाज मंडी से उपमंडल अधिकारी आवास तक सड़क पर दो फुट भरा था।

नगरपालिका कार्यालय में जलभराव होने के कारण मंगलवार को जब प्रधान रमेश सैनी पहुंचे तो पानी से बचने के लिए गाड़ी को अपने कार्यालय के सामने लगवा दिया। खिड़की खोलकर सीधे कार्यालय के बाहर बनी सीढ़ी पर उतरकर पानी से बचे लेकिन आमजन वहां अपने जूते-चप्पलों को हाथों में लेकर पानी से गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed