फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water will be available both times from tomorrow

Rohtak News: कल से दोनों समय मिलेगा पानी

Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water will be available both times from tomorrow
रोहतक। जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में वीरवार को 1500 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा, जिससे साढ़े पांच लाख की आबादी वाले शहर का पेयजल संकट समाप्त हो जाएगा। कॉलोनियों में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों समय पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से विभाग एक दिन छोड़कर तो कभी एक समय ही पानी की आपूर्ति कर रहा था। कल से नहर में पानी आने से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि शहर के आउटर एरिया में पेयजल संकट अभी भी बना रहेगा। इसके लिए विभाग की तरफ से अलग से इंतजाम किए हुए है। वहां समय-समय पर पानी के टैंकरों की सप्लाई करवाई जाती है। आउटर कॉलोनियों और अंतिम छोर पर पर जरूरत के हिसाब से अभी भी पहले की तरह ही पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। वहीं ग्रामीण इलाकों में अभी भी एक दिन छोड़कर ही पानी की सप्लाई होती है। इसकी शिकायत भी ग्रामीण कई बार कर कर चुके हैं।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में बनी हुई थी पानी की समस्या
जनता कॉलोनी, विशाल नगर, विकास नगर, आजादगढ़, देव कॉलोनी, चौधरी लेन, मॉडल टाउन, शिव कॉलोनी, सल्लारा मोहल्ला, माता दरवाजा, रेलवे रोड, अंबेडकर कॉलोनी, आर्य नगर, सेक्टर 1, इंदिरा कॉलोनी, सुनारिया चौक, राम नगर, बाबा मस्तनाथ नगर, रामगोपाल कॉलोनी, बोहर गांव, दुर्गा कॉलोनी, आदर्श नगर, समेत अन्य कॉलोनियों में भी पानी की समस्या बनी हुई थी। कल से पानी की सप्लाई पहले की तरह संपूर्ण तरीके से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed