{"_id":"62cf0f31a16d8341a126d8ac","slug":"water-supply-and-sewer-system-will-stop-from-tomorrow-if-je-is-not-restored-today-rohtakcity-news-rtk65224652","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जेई की बहाली नहीं होने पर कल से ठप करेंगे पानी की सप्लाई और सीवर व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जेई की बहाली नहीं होने पर कल से ठप करेंगे पानी की सप्लाई और सीवर व्यवस्था
विज्ञापन
जेई के निलंबन के विरोध में झज्जर रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना देते जन स्वास्थ्य व?
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे जनस्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरों ने एलान किया है कि यदि वीरवार तक इंजीनियर इन चीफ ने निलंबित किए गए जेई को बहाल नहीं किया तो शुक्रवार से पानी सप्लाई और सीवर व्यवस्था ठप कर देंगे। इससे आमजन को होने वाली परेशानी के लिए उच्च अधिकारी जिम्मेदार होेंगे।
30 जून को बारिश के कारण हुए जलभराव पर जूनियर इंजीनियर अजय को निलंबित कर दिया गया था। इसके विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले एसडीओ और जूनियर इंजीनियर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल के छठवें दिन एसोसिएशन को ठेकेदारों का समर्थन मिला तो उन्होंने पानी सप्लाई और सीवर व्यवस्था ठप करने का फैसला लिया।
एसोसिएशन के जिला प्रधान संदीप गुलिया ने आरोप लगाया कि मंगलवार को चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। अजय को बहाल करने में देरी होने से असंतोष बढ़ता जा रहा है। चीफ इंजीनियर प्रदीप पूनिया ने अपनी लापरवाही व कमी को छुपाने के लिए जूनियर इंजीनियर को निलंबित किया है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। अफसरों ने जल्द बहाली का आश्वासन दिया था, लेकिन इसमें देरी की जा रही है। उन्होेेंने कहा कि वीरवार तक इंजीनियर इन चीफ असीम खन्ना ने निलंबन आदेश को वापस नहीं लिया तो शुक्रवार से पानी सप्लाई और सीवर सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हड़ताल में पानी सप्लाई और सीवर सफाई का काम कराने वाले ठेकेदार भी शामिल हो गए हैं। ठेकेदारों ने स्पष्ट कहा है कि हम हड़ताली इंजीनियरों के साथ हैं। एसोसिएशन का जो भी फैसला होगा, उसका पालन करेंगे।
जिला प्रधान ने कहा कि छह दिन से हड़ताल चल रही है। कई जिलों की दुर्गति के लिए जिम्मेदार प्रदीप पूनिया को अभी तक इंजीनियर इन चीफ ने पत्र भी नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्परता से चीफ इंजीनियर को उनके पद से हटा देना चाहिए। झज्जर और रेवाड़ी परिमंडल के अभियंताओं ने हड़ताल में शामिल होकर कहा कि निलंबित जूनियर इंजीनियर को तत्काल बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा।
अफसरों से संकेत मिले आज हो सकती है बहाली
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के प्रधान राजेश रूहिल ने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात हुई है, जिसके सकारात्मक संकेत मिले हैं। उम्मीद है कि वीरवार को निलंबित जूनियर इंजीनियर को बहाल कर दिया जाए।
नहीं हुई पानी की सप्लाई, कई इलाकों में गहराया संकट
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ और जूनियर इंजीनियरों की हड़ताल का असर अब दिखने लगा है। बुधवार को शहर के कई इलाकों में पानी सप्लाई पूरी तरह से ठप रही। इसकी वजह से काफी लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा। प्रेमनगर, दुर्गा कॉलोनी, मॉडल टाउन, माता दरवाजा, बाबरा मोहल्ला, खोखरा कोट आदि इलाके मेें पानी की सप्लाई ठप रही। पानी सप्लाई से जुड़े ठेकेदारों ने कहा कि वह हड़ताल में शामिल हो चुके हैं, जिसकी वजह से लेबर को काम करने से रोक दिया है।
जब हड़ताल खत्म होगी, तभी कोई फैसला होगा : मेयर
महिला पार्षद डिंपल जैन ने सशर्त सौंपे गए इस्तीफे पर अभी तक फैसला नहीं हो सका है। इस पर मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि पार्षद की शिकायत एसडीओ के खिलाफ है। फिलहाल जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जेई हड़ताल पर हैं, इसलिए जब हड़ताल खत्म होगी, तभी कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाउस की मीटिंग तब होगी जब एसीएस, चीफ इंजीनियर जनस्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकाय के डायरेक्टर प्रतिनिधि का आना सुनिश्चित होने के बाद ही तारीख तय की जाएगी।
यदि आंदोलन कर रहे कर्मचारी पानी सप्लाई और सीवर व्यवस्था ठप कर देंगे तो आमजन को काफी परेशानी होगी। ऐसा कोई पत्र मिलेगा तो मुख्यालय भेज दिया जाएगा। सरकार अपने स्तर से उचित कार्रवाई करेगी। -राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग