{"_id":"675de0466cb055cf89049ab4","slug":"water-reservoir-is-empty-now-water-will-come-in-jln-canal-on-20th-rohtak-news-c-17-roh1020-562639-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जलघर खाली, अब 20 को आएगा जेएलएन नहर में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जलघर खाली, अब 20 को आएगा जेएलएन नहर में पानी
विज्ञापन
नहर में डेढ़ फीट पानी शेष है। जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर 20 दिसंबर को आएगी। पानी अधिकतम तीन से चार दिन का शेष है। ऐसे में आने वाले समय में पेयजल संकट गहरा सकता है। इसको लेकर सिंचाई विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग में तालमेल नहीं बन पा रहा है। इसका खामियाजा आने वाले समय में शहरवासियों को भुगतना पड़ सकता।
जनस्वास्थ्य विभाग की मानें तो जलघर लगभग खाली हो चुके हैं। नहर 11 दिसंबर को आनी थी, लेकिन अब 20 को आएगी। समस्या विकराल होने से पहले ही सिंचाई विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपस में चर्चा कर सहमति बनानी होगी। इसके बाद ही पेयजल संकट दूर हो सकता है।
वहीं, सिंचाई विभाग का कहना है कि जो नहरी पानी को पांच भागों में बांटा गया है, वह मुख्यालय से किया गया है। यह हर साल होता है। इस बार 15 दिन की देरी से हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग बस अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -
नहर नहीं आती है तो पानी की समस्या हो सकती है। नहर में करीब तीन से चार दिन का पानी शेष है। शहरवासियों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए हम लगातार उच्च अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।
-तरुण गर्ग, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
-- -
नहर को पांच वर्गों में इस वर्ष नहीं बांटा गया है। यह फैसले मुख्यालय से होते हैं। हमें जनस्वास्थ्य विभाग से नहर चलाने व बंद करने की सहमति लेने की आवश्यकता नहीं है।
- रामनिवास, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।