फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water pollution and water exploitation are continuously increasing: Deepak Chhara

लगातार जल प्रदूषण और जल दोहन बढ़ रहा : दीपक छारा

Thu, 28 Mar 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Water pollution and water exploitation are continuously increasing: Deepak Chhara
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में वीरवार को सुनो नहरों की पुकार मिशन के संरक्षक व शिक्षक दीपक छारा की ओर से सात दिवसीय एनएसएस कैंप के छठे दिन जल स्वच्छता व संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संरक्षक दीपक ने बच्चों को पेयजलापूर्ति का एकमात्र स्रोत नहरों को अंधविश्वास के नाम पर प्रदूषित न करने और जल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूक किया गया। दीपक छारा ने बताया कि पहले पेयजल के स्रोत कुएं, तालाब जोहड़, बावड़ी व नलकूप आदि होते थे, जो धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। अब अधिकतर आबादी पेयजल के लिए नहरों पर आश्रित है, लेकिन कुछ लोग अंधविश्वास के कारण नहरों के बहते हुए पानी में प्लास्टिक, तस्वीरे, मूर्तियां, नारियल, अनाज, फल, फूल और 80 तरह के सामान डाल देते हैं। इससे नहरों का पानी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

अगर इसी तरह से हम जल को दूषित करते रहे और पेयजल की बर्बादी करते रहे तो आने वाली पीढि़यों को पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा। जिस तरह इसको प्रदूषित किया जा रहा है, उसके कारण आमजन में बहुत सी जल जनित बीमारियों ने घेर रखा है। इसी तरह जल को बर्बाद करते रहे तो आने वाले समय में पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा। जल की स्वच्छता व संरक्षण के लिए हमें प्रशासन व सरकार के साथ मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed