फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water filled at the main gates of the bus station, passengers are facing problems

Rohtak News: बस अड्डे के मुख्य गेटों पर भरा पानी, यात्री हो रहे परेशान

Mon, 04 Aug 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Water filled at the main gates of the bus station, passengers are facing problems
33...नया बस अड्डा के गेट-3 पर बारिश के तीन बाद भी जलभराव से बचने के लिए एक साइड में खड़े यात्री
रोहतक। बस अड्डे पर हर बारिश में जलभराव की समस्या से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेट नंबर-2 व तीन पर लगातार जलभराव की समस्या बन रही है। निकासी न होने से यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नया बस अड्डा के पास सीवर लाइन ब्लॉक है। बारिश के समय पानी की निकासी न होने से वह मुख्य गेटों के बाहर ही भरा रहता है। तीन दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी तक नहीं निकला है। ऐसे में बस अड्डे में आने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों का कहना कि ऊंची सड़क के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। वहीं, यात्रियों का कहना है कि यह समस्या हर बारिश में होती है। रोडवेज अधिकारियों को इसके लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट-3 पर दादरी की यात्री सुमित्रा ने बताया कि जलभराव के कारण अपने बैग को संभालने में परेशानी होती है। कई बार तो सामान भीग जाता है। वहीं, झज्जर की ओर जाने वाले सूरज ने कहा कि बस अड्डा के अंदर जाने की बजाय यात्री गेट से ही बस सवार हो जाते हैं ताकि गंदे पानी में भीगना न पड़े।

सीवर लाइन ब्लॉक है। इस कारण पानी की निकासी में देरी हो रही है। दूसरा सड़क ऊंची होने से पानी बाहर नालों में नहीं जा रहा है। सीवर लाइन की सफाई के लिए कार्रवाई की जा रही है। -हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed