फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water crisis: From today to December 6, there will be water supply for only one hour and ten minutes

जल संकट : आज से 6 दिसंबर तक सिर्फ एक घंटे दस मिनट ही होगी जलापूर्ति

Sun, 28 Nov 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Water crisis: From today to December 6, there will be water supply for only one hour and ten minutes
जनस्वास्थ्य विभाग शहर में रविवार से छह दिसंबर तक पेयजल आपूर्ति में कटौती करेगा। इसके तहत विभाग की ओर से 24 घंटे में सिर्फ एक घंटे दस मिनट ही जलापूर्ति की जाएगी। इससे शहर की छह लाख की आबादी प्रभावित होगी। विभाग सात दिसंबर से जलापूर्ति सुचारु होने का दावा कर रहा है। विभाग जल संकट का कारण बीएसबी में कम पानी आने व जेएलएन का समय से पहले बंद होना बता रहा है।
विज्ञापन

शहर की पेयजल आपूर्ति बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) व जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में आने वाले पानी पर निर्भर है। समुचित पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए सिंचाई विभाग ने नहरों में पानी आने का रोस्टर बनाया है। बीएसबी बंद होने के आठ दिन के अंतर से जेएलएन में पानी आता है। इन आठ दिन में पेयजल आपूर्ति जनस्वास्थ्य विभाग जलघरों के जलाशयों में जमा पानी से करता है। नवंबर में जेएलएन नहर में तय समय से पहले यानी 17 नवंबर से पानी आना बंद हो गया। बीएसबी में पानी तो आया, लेकिन बहुत कम। इससे जलाशय पूरी तरह से नहीं भर सके हैं। शनिवार की दोपहर बीएसबी पूरी तरह से बंद हो गई। सिंचाई विभाग ने जेेएलएन में पांच दिसंबर को पानी छोड़े जाने की जानकारी दी है, जो छह दिसंबर की शाम तक जलघरों में पहुंचेगा। सात दिसंबर से पेयजल आपूर्ति सुचारु होगी। जल संकट को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग रविवार से पेयजल आपूर्ति में कटौती करेगा। इससे 24 घंटे में सिर्फ एक समय एक घंटा 10 मिनट आपूर्ति होगी, जबकि सामान्य आपूर्ति सुबह शाम एक-एक घंटे होती है।
विज्ञापन

शहर को चाहिए रोजाना 8.70 करोड़ लीटर पेयजल
जनस्वास्थ्य विभाग मानसरोवर पार्क, झज्जर रोड, देव कॉलोनी व सोनीपत रोड जलघर से पेयजल आपूर्ति करता है। शहर की करीब छह लाख आबादी को रोजाना 8.70 करोड़ लीटर पेयजल आपूर्ति चाहिए। विभाग का दावा है कि मांग के अनुसार पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ पर बर्फबारी बन रही रोड़ा
पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे नदियों में पानी का बहाव कम हो गया है। आगामी मौसम में बर्फबारी और होने की वजह से नहरों में पानी और कम होने की अंदेशा है। इसकी वजह से भाखड़ा नांगल बांध से पूरी रफ्तार से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। यही वजह है कि बीएसबी में कम क्षमता से पानी आया।
किस जलघर की कितनी क्षमता
1. मानसरोवर पार्क
जलाशय एक-55734600 लीटर
जलाशय दो- 55764800 लीटर
जलाशय तीन- 101515050लीटर
कुल क्षमता-21,30,14,450 लीटर
सोनीपत रोड (बोहर नाका)
जलाशय एक- 54772000 लीटर
जलाशय दो- 89709000 लीटर
जलाशय तीन-81600000 लीटर
जलाशय चार- 84672000 लीटर
कुल क्षमता-31,07,53,000 लीटर
देव कॉलोनी
जलाशय एक- 14008311 लीटर
जलाशय दो- 8841705 लीटर
कुल क्षमता-2,28,50,016 लीटर
झज्जर रोड
जलाशय एक- 160747200 लीटर
जलाशय दो-130037250 लीटर
जलाशय तीन- 71440000 लीटर
कुल क्षमता-36,22,24,450
जल जीवन मिशन योजना के तहत बढ़नी है स्टोरेज क्षमता
जल जीवन मिशन योजना के तहत जनस्वास्थ्य विभाग के जलाशयों की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने का काम होना है। चारों जलघर की वर्तमान रॉ वाटर स्टोरेज (कच्चे पानी का भंडारण) क्षमता 90.88 करोड़ लीटर है, जिसको 180 करोड़ लीटर बढ़ाने की योजना है। इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा चुकी है।

बीएसबी में कम पानी आने और जेएलएन में पांच दिसंबर को पानी छोड़ने की वजह से रविवार से पेयजल आपूर्ति में कटौती होगी। दिन में दो बार की बजाय सिर्फ के एक बार एक घंटा 10 मिनट ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। जेएलएन का पानी आने के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु होगी।
-अनिल रोहिल्ला, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed