फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water, air, greenery and human life are due to trees: Dr. Vidyalankar

पेड़ों के कारण ही पानी, हवा, हरियाली और मानव जीवन : डॉ. विद्यालंकार

Fri, 05 Jun 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Water, air, greenery and human life are due to trees: Dr. Vidyalankar
32-दिल्ली बाईपास नजदीक जेएलएन व बीएसबी नहर के फीडर कक्ष स्थल पर अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद
रोहतक। पर्यावरणविद एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. जगदेव विद्यालंकार ने कहा कि पेड़ों से ही पानी, हवा, हरियाली और मानव जीवन है। पानी बचेगा तो पर्यावरण व जीवन रहेगा। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। वे पर्यावरण दिवस (5 जून) की पूर्व संध्या पर दिल्ली बाईपास स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर पर अमर उजाला की ओर से वीरवार को आयोजित संवाद में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. जगदेव ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए 33 प्रतिशत पेड़ जरूरी है। हकीकत में हैं मात्र 19 प्रतिशत। बेहतर जीवन के लिए मनुष्य को पेड़ लगाने चाहिए। प्रदूषण को कम करने के लिए पैदल चलना चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रामनिवास ने कहा कि शरीर को बचाने के लिए हर वस्तु या संसाधन पर्यावरण से ही मिलता है। लोगों को मां के नाम पेड़ लगाना चाहिए तो पिता के नाम पेड़ को बचाने का संकल्प भी लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणवी कलाकार निर्मल पन्नू, सेवानिवृत्त कर्मचारी राजबीर सिंह, संतलाल बुधवार, रविंद्र सिंह नांदल, सुरेश मलिक, करण सिंह अहलावत, कैप्टन जगवीर मलिक, धावक रणबीर मलिक, रक्तवीर अजय हुड्डा, कृष्ण, आर्टिस्ट
वंदना वर्मा, छात्र साहिल अहमद, पवन कुमार, जतिन मलिक, करण सिंह शेखावत, आशीष कुमार, हिमांशु, अंकुश, निक्की व अन्य मौजूद रहे।
------
मनुष्य का पहला कर्तव्य पानी बचाना है। पानी प्रदूषित करने की समस्या हमारे क्षेत्र में अधिक है। नहरों में कोई भी सामग्री प्रवाहित करने से बचना चाहिए। - प्रो. सोनिया मलिक, मनोवैज्ञानिक
-------
लोगों को अपनी जरूरत से ज्यादा लालच नहीं करना चाहिए। जहां परिवार के सीमित सदस्यों पर एक वाहन की जरूरत है, वहां हमें अतिरिक्त वाहन नहीं रखने चाहिए।
- महक, छात्रा, जाट कॉलेज
--------
अब तक 1000 हजार से अधिक पौधे लगा चुका हूं। इन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित किया। सार्वजनिक स्थलों व कार्यालयों में पेड़ लगाने के साथ लोगों को जागरूक किया।

- साहब सिंह, धामड़।
-------
पानी की तुलना गंगा मां के रूप में भी की जाती है। लोगों को पानी की महता समझनी चाहिए। पर्यावरण की शुद्धि के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
- ईश्वर सिंह दलाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी, सिंचाई विभाग।
------
मिशन लोगों को नहरी पानी संरक्षण का संदेश दे रहा है। पेयजल के मुख्य स्रोत नहरी पानी को बचाएं। इसमें किसी प्रकार की सामग्री प्रवाहित कर पानी को दूषित न करें।
- डॉ. जसमेर, मुख्य संरक्षक, सुनो नहरों की पुकार मिशन
------
पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हर सभ्यता पानी के नजदीक से शुरू हुई। वर्तमान में हमें वाटर री साइकिलिंग पर ध्यान देना चाहिए।
- देवेंद्र हुड्डा, सेवानिवृत्त सैनिक, वायु सेना
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed