फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Was fond of accounting, became CA

Rohtak News: हिसाब किताब का था शौक, बन गया सीए

Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Was fond of accounting, became CA
सीए राघव बंसल
रोहतक। सांपला निवासी राघव बंसल ने भी सीए की परीक्षा पास कर ली है। अमर उजाला की ओर से उनसे विशेष बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा से ही चार्टर्ड अकाउंटेंट को लेकर दीवानगी रही है। पिता अजय बंसल दुकानदार हैं तो बचपन से ही हिसाब-किताब की बातें सुनते आया हूं, इसका शौक भी रहा। पढ़ाई में भी अकाउंट्स ही पसंद रहा। सीए की तीन साल की पढ़ाई के पहले साल खुद ही से तैयारी की। दूसरे और तीसरे साल ऑनलाइन कोचिंग ली। यह बातें अमर उजाला से साक्षात्कार में सांपला निवासी सीए राघव बंसल ने कही।
विज्ञापन



रोज करता था 10 घंटे पढ़ाई
मेरे लिए पढ़ाई का सबसे सही समय रात रहा है। शाम 7 बजे से सुबह 6 तक करीब 9 से दस घंटे पढ़ाई करता था। इस बीच माता संध्या बंसल व बहन सीए रिद्धी बंसल ने पूरा सहयोग दिया। पढ़ाई ज्यादातर लैपटॉप पर ऑनलाइन की है। इग्नू से से स्नातक और डीएवी से 12वीं की पढ़ाई की है। कॉमर्स पसंदीदा विषय रहा है।
विज्ञापन

सलाह: जो पढ़ें उसको दोबारा याद करें
दस घंटे पढ़ाई से एक चीज अनुभव किया है। जो पढ़ें उसे दोबारा याद करने की कोशिश करें। इससे पढ़ी गई चीज याद रह जाती है। दोस्तों में समय बिताएं लेकिन कॅरिअर पर फोकस रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए का औसतन वेतन 8 से 10 लाख
चार्टर्ड एकाउंटेंट की पढ़ाई में 2.75 लाख का खर्च पढ़ाई में हुआ। सीए फाइनल परीक्षा के बाद औसतन 8 से दस लाख का पैकेज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed