फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Warned...Nursing staff will not back down, will take out protest marches every day

Rohtak News: चेताया...पीछे नहीं हटेंगे नर्सिंग कर्मचारी, रोज निकालेंगे रोष मार्च

Thu, 15 Aug 2024 05:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Warned...Nursing staff will not back down, will take out protest marches every day
4सीटीके02.. पीजीआई ​स्थित विजय पार्क में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान मौजूद नर्सिंग एसोसिएशन के
रोहतक। मांगों को लेकर पीजीआईएमएस रोहतक की नर्सिंग एसोसिएशन का रोष-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। प्रधान विकास फोगाट व जनरल सेक्रेटरी राहुल वत्स के नेतृत्व में प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों ने विजय पार्क में एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की और निदेशक कार्यालय से कुलपति कार्यालय तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन

फोगाट ने कहा कि प्रदेश सरकार व पीजीआईएमएस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर में जुलूस के रूप में सभी कर्मचारी निदेशक कार्यालय पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन किया और इसके उपरांत जुलूस के रूप में कुलपति कार्यालय पहुंचकर वहां भी करीब 1 घंटे तक जमकर नारेबाजी की। नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से अब प्रतिदिन कुलपति कार्यालय से निदेशक कार्यालय तक रोष मार्च भी निकाला जाएगा ताकि पीजीआई प्रशासन व सरकार को अंदेशा मिले की अब वे किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

जनरल सेक्रेटरी राहुल वत्स ने कहा कि सभी ने यह फैसला लिया है कि 15 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा और कोई भी नर्सिंग स्टाफ उस विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। 15 अगस्त को धरने पर सिर्फ एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठेंगे। चेयरमैन मनोज खटाना ने कहा कि कर्मचारी अब किसी भी हाल में मांगे पूरे हुए बिना पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed