फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ward-13 parks will be illuminated for Rs 20 lakh

Rohtak News: 20 लाख रुपये में रोशन होंगे वार्ड-13 के पार्क

Sat, 13 Apr 2024 03:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Ward-13 parks will be illuminated for Rs 20 lakh
रोहतक। शहर के पार्कों को रोशन करने के लिए नगर निगम की ओर से वार्ड नं 13 के पार्कों में 70 स्मार्ट सोलर लाइट्स लगाई जा रही है। यह लाइट्स मॉडल टाउन स्थित डबल पार्क, लक्की पार्क, तिकोना पार्क, सुभाष नगर के नेता जी सुभाष पार्क, झंग कॉलोनी में विजय पार्क-1, विजय पार्क-2, नर्सरी पार्क, नंद मंदिर पार्क, वर्धमान पार्क और मानसरोवर कॉलोनी पार्क में लगाई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने बताया बिजली नहीं होने पर भी स्मार्ट सोलर लाइट से पार्कों में उजाला रहेगा। इसमें 20 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं सजावटी होने के साथ इसका पैनल पोल के अंदर ही स्थित है। पूर्व पार्षद ने बताया सुभाष नगर के भारती पार्क, शिव पार्क और कैलाश काॅलोनी की पार्कों में ओपन जिम, नई वाॅल टाइल्स, स्टील के गेट, ग्रिल, फुटपाथ और झूले लगाने का कार्य किया जा रहा है। विकास नगर में अशोक भांबरी के साथ वाली गली का निर्माण पूरा हो चुका है। सुभाष नगर की वाल्मीकि बस्ती, प्रेम नगर की धर्मेंद्र कंबोज वकील वाली गली, झंग कॉलोनी की वर्धमान पार्क, विजय पार्क-1, एकता पार्क के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आदर्श चुनाव संहिता के समाप्त होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed