फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wah Ray nagar nigam, left the repair of broken roads and uprooted the right road

Rohtak: वाह रे नगर निगम... टूटी सड़कों की मरम्मत छोड़ ठीक सड़क उखाड़ी, लोगों ने किया विरोध

Sun, 18 Sep 2022 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो जयदेव डागर, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
जयदेव डागर, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 12:21 AM IST
सार

वार्ड छह में अच्छी स्थिति की गली को तोड़ने दस्ता पहुंचा तो लोगों के विरोध पर कुछ हिस्सा तोड़कर लौट गया। वार्ड छह पार्षद बोले कि मुझे कोई सूचना नहीं दी गई। एक तरफ निगम अधूरे विकास कार्यों के लिए बजट का रोना रो रहा है।

विज्ञापन
Wah Ray nagar nigam, left the repair of broken roads and uprooted the right road
गली तोड़ने की जानकारी देते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में नगर निगम प्रशासन शनिवार सुबह करीब 10 बजे वार्ड छह में गली निर्माण के नाम पर अच्छी स्थिति की गली को तोड़ने पहुंचा। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कुछ हिस्सा तोड़कर कंपनी के बुलडोजर को लौटना पड़ा।

विज्ञापन


स्थानीय पार्षद का कहना है कि दो साल पहले वार्ड की 22 गलियों के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनवा कर भेजा था। शनिवार को जिस गली को तोड़ा गया वह अच्छी स्थिति में है। टूटी हुई गलियों को पहले न बनाना गलत है। वहीं गत 12 सितंबर को हाउस मीटिंग को लेकर हुई पार्षदों की बैठक में पार्षदों ने विकास कार्य न होने से नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


निगम प्रशासन ने विकास कार्य न होने का मुख्य कारण बजट की कमी बताया था। गत वीरवार को जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम के सामने भी पार्षदों ने बजट की कमी का दर्द बया किया था। दोनों वाकयों से असमंजस की स्थिति बन रही है क्योंकि एक अनुमान के तहत शहर की 214 ऐसी गलियां और सड़कें हैं जहां हर कदम पर गड्ढे बने हुए हैं और वहीं दूसरी ओर अच्छी स्थिति की सड़कों को ही तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में 22 गलियां टूटी पड़ी
मेरे वार्ड में 22 गलियां बिल्कुल ऐसी हैं जो बिल्कुल टूटी हुईं हैं। दो साल पहले वार्ड की सभी गलियों को बनवाने के लिए एस्टीमेट बनवाकर भेजा था। शनिवार को अचानक ठेकेदार ने बिल्कुल ठीक स्थिति की गली को तोड़ने के लिए पहुंचे तो वार्डवासियों ने फोन कर सूचना दी। मुझे न तो ठेकेदार ने सूचित किया और न ही निगम प्रशासन ने कोई सूचना दी। - सुरेश किराड़, पार्षद, वार्ड छह

एक सप्ताह पहले गली के निर्माण के लिए टेंडर मिल चुका है। शनिवार को निर्माण के लिए मल्होत्रा वाली गली में पहुंचे थे। घरों के बाहर बने अवैध निर्माण टूटने से लोगों ने विरोध किया। निगम अधिकारियों के आदेश पर वापस लौट आए। सोमवार को निगम अधिकारियों की मौजूदगी में दोबारा कार्य शुरू किया जाएगा। - प्रतीक, ठेकेदार

छह साल से एक ही कंपनी पर मेहरबान निगम
वर्ष 2016 से नगर निगम सभी विकास कार्यों के टेंडर एक ही निजी कंपनी को परोस रखा है। कंपनी अपने मनमाने रेटों पर टेंडरों को अपने नाम करवा लेती है। वहीं निगम की हाउस मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि विकास कार्यों के टेंडर खत्म होने के बाद उनकी समय अवधि बढ़ाई नहीं जाएगी बल्कि दोबारा से जारी कर नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

जिस ठेकेदार के रेट सबसे उचित होंगे उसे टेंडर जारी कर दिया जाएगा। लेकिन वास्तविकता इससे कोसों दूर है। पिछले करीब छह साल से एक ही कंपनी के पास कूड़ा उठाने, पार्कों की मरम्मत, नगर निगम की इमारतों की मरम्मत, चयनित सड़कों की सफाई का काम, सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट का संचालन, मैन पावर आदि का काम एक ही कंपनी के पास है।

नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल स्वयं नए टेंडरों की समय अवधि को बढ़ाने की बजाय नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करने की सिफारिश कर चुके हैं। हालांकि निगम कमिश्नर के अनुसार इस मामले पर समीक्षा की जा रही है। जल्द ही बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।

जिन विकास कार्यों के टेंडरों की समय अवधि खत्म होने को है उन पर नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करने के लिए समीक्षा की जा रही है। जल्द ही समीक्षा पूरी कर फैसला लिया जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा, कमिश्नर, नगर निगम


एक साल पहले हुई निगम की हाउस मीटिंग में यह फैसला किया गया था कि टेंडरों की समय अवधि खत्म होने पर नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए जाएं। उचित रेट पर टेंडर भरने वाली एजेंसी को काम दिया जाए। निगम प्रशासन से पहले भी कई बार सिफारिश की गई है। - मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed