{"_id":"68dafbdda95468a64601deaa","slug":"vrinda-has-turned-her-passion-for-arts-and-crafts-into-a-career-offering-training-at-colleges-rohtak-news-c-17-roh1020-736081-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आर्ट एंड क्राफ्ट के शौक को वृंदा ने बनाया रोजगार, काॅलेजों में जाकर दे रहीं प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आर्ट एंड क्राफ्ट के शौक को वृंदा ने बनाया रोजगार, काॅलेजों में जाकर दे रहीं प्रशिक्षण
विज्ञापन
03 रोहतक के जगदीश काॅलोनी में छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण देती वृंदा गुप्ता । स
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सही शौक को अगर रोजगार बना लिया जाए तो जीवन में तरक्की तय होती है। आर्ट एंड क्राफ्ट के ऐसे ही शौक को रोहतक की बेटी वृंदा ने रोजगार बना लिया है। जगदीश काॅलोनी निवासी वृंदा गुप्ता घर पर ही पॉट पेंटिंग करती हैं और स्कूल-काॅलेजों में जाकर निशुल्क प्रशिक्षण भी दे रही हैं। उनके बनाए सजावटी पॉट्स की मांग बढ़ रही है।
वृंदा अभी वैश्य महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रही हैं। शिक्षा के साथ रोजगार की राह अपनाने के लिए अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करती हैं। उनके इस कार्य के चलते उनको कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। वृंदा ने 2021 में पॉट पेंटिंग शुरू की थी। इस कला के जरिए वह सामान्य वस्तुओं को आकर्षक रूप देती हैं।
वृंदा गुप्ता का प्रयास वास्तव में प्रेरणादायक है जो कला के प्रति उनके जुनून और उद्यमशीलता की भावना को दर्शाता है। वृंदा ने 16 साल की उम्र में उद्यमशीलता की ओर कदम बढ़ाए। उनके बनाए उत्पादों की मांग रोहतक के अलावा दिल्ली एनसीआर में भी होने लगी है। अब ऑनलाइन भी उनके उत्पाद मंगाए जा सकते हैं। वेडिंग पैकिंग, लग्जरी गिफ्टिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट में वृंदा ने अच्छा मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
-- -- -- -
ये हैं उपलब्धियां
वृंदा को हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा, जिला प्रशासन की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ऑल इंडिया रेडियो पर उनके साक्षात्कार भी हुए हैं। स्कूल व कॉलेज में आर्ट एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में कई बार उच्च स्थान हासिल किया है। वह अब अन्य छात्राओं शिल्पी व जिया सैनी को निशुल्क प्रशिक्षण दे रही हैं।