फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voting should be conducted again in Garhi Sampla-Kiloi, Meham and Beri: Krishnamurthy Hooda

गढ़ी सांपला-किलोई, महम व बेरी में दोबारा कराया जाए मतदान : कृष्णमूर्ति हुड्डा

Mon, 27 May 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Voting should be conducted again in Garhi Sampla-Kiloi, Meham and Beri: Krishnamurthy Hooda
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा। संवाद
रोहतक। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि रोहतक संसदीय क्षेत्र के हलके गढ़ी सांपला-किलोई, महम व बेरी में दोबारा से मतदान कराया जाए। चुनाव प्रक्रिया अर्धसैनिक बलों की देखरेख में होनी चाहिए। पूर्व मंत्री सोमवार को सिविल रोड स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पुत्र मोह में बंधे हुए हैं। बेटे को हार से बचाने के लिए लोकसभा क्षेत्र में बोगस वोटिंग की गई। आरोप लगाया कि 2019 के चुनाव में भी धांधली हुई थी। बोगस वोटिंग की पुष्टि सीसीटीवी कैमरे से हो सकती है। भाजपा प्रत्याशी के कई एजेंट भी इसके गवाह हैं। ऐसे में चुनाव आयोग से मांग है कि हलका महम, गढ़ी सांपला-किलोई व बेरी विधानसभा में अर्धसैनिक बल व पुलिस की देखरेख में दोबारा मतदान कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की तरफ से नहीं, मैं व्यक्तिगत तौर पर यह आरोप लगा रहा हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed