फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vote with your family, inspire your neighbors

Rohtak News: परिवार के साथ करें मतदान, पड़ोसियों को करें प्रेरित

Mon, 22 Apr 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vote with your family, inspire your neighbors
गांव धांधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोस्टर बनाकर मतदाता के प्रति लोगो को जाग
बेरी। गांव धांधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय प्राचार्या सुनीता देवी ने वोट के प्रति जागरूकता को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों को वोट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकार, वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया एवं वोटर कार्ड संबंधी एप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन एप व हेल्पलाइन नंबर 1950 की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की किया कि वे घरों में जाकर अपने अभिभावकों व पड़ोसियों को आगामी 25 मई को घरों से निकाल कर मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। मतदान का दिन पर्व की तरह मनाएं और पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। देश का हर एक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करके ही हम लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने मताधिकार के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओ ने अपने संदेश में कहा कि आओ मिलकर करें मतदान-भारत राष्ट्र पर करें अभिमान, आओ मिलकर अलख जगाएं-शत प्रतिशत मतदान करवाएं आदि स्लोगनों के माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी विनीता कुमारी, कमलेश रानी, नीता देवी, सुमन रानी, मोनिका, राजवंती उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed