{"_id":"691392e79425a2f7c5059ee7","slug":"volunteers-took-part-in-the-walk-rohtak-news-c-17-roh1020-760592-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
10...लाखन माजरा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर
लाखन माजरा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में प्राचार्य जितेंद्र मलिक ने समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
शिविर में गणित प्रवक्ता सचिन गर्ग ने स्वयंसेवकों को भविष्य में आजीविका के विभिन्न अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। प्राध्यापक रविंद्र अहलावत ने स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवन के महत्त्व पर व्याख्यान दिया। शारीरिक शिक्षा अध्यापक हरिओम ने योग विषय पर व्याख्यान देते हुए ध्यान का अभ्यास कराया।
विद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि यह शिविर विद्यालय परिसर में 17 नवंबर तक चलेगा व शिविर में प्रतिदिन अनेक विषयों के विद्वानों के व्याख्यान होंगे। स्वयंसेवकों की ओर से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। संवाद