फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Volunteers celebrated National Education Day by writing slogans

Rohtak News: स्वयंसेविकाओं ने स्लोगन लिखकर मनाया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

Tue, 12 Nov 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Volunteers celebrated National Education Day by writing slogans
-फोटो 58 : स्लोगन लेखन के जरिये राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाती छात्राएं। कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की एनएसएस एवं वाईआरसी स्वयंसेविकाओ ने स्लोगन लिखकर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता है, जो भारत के पहले शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, और प्रख्यात शिक्षाविद मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती का प्रतीक है।
विज्ञापन


मौलाना अबुल कलाम आजाद ने भारतीय शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए अनेक पहल की। उनके नेतृत्व में ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की स्थापना की गई और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जैसे संस्थानों की शुरुआत हुई। महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने शिक्षा की शक्ति को समझने और इसे समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का संदेश दिया। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हमें एक अवसर देता है कि हम शिक्षा के महत्व को समझें और शिक्षा को समाज के हर कोने तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। शिक्षा की इस लौ को जलाए रखने में हम सभी मिलकर एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई एवं वाईआरसी क्लब की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed