फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   from rohtak 80 cases Viscera report pending in madhuban lab

#विसराः रोहतक में 210 मौतों में से 80 में हत्या के केस दर्ज, विसरा रिपोर्ट आए तो आगे बढ़े कार्रवाई

Tue, 03 Dec 2019 10:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 03 Dec 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
from rohtak 80 cases Viscera report pending in madhuban lab
सांकेतिक तस्वीर
एक तरफ अपनों की मौत से परिजनों की आंखों का पानी सूख चुका है। वहीं दूसरी तरफ विसरा रिपोर्ट न आने के चलते सालों बाद यह पता नहीं लग पा रहा कि संबंधित व्यक्ति की मौत का कारण क्या रहा था। मृतकों के परिजनों की आंखों में एक ही सवाल नजर आता है आखिर ...कैसे हुई मौत।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुसार जिले में पिछले तीन साल में 610 मौतों के कारण जानने के लिए विसरा भेजा गया था। इनमें से करीब 400 की रिपोर्ट आ गई जबकि 210 मौतों के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। वहीं इन 210 मौतों में भी 80 मामलों में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। इन 80 मामलों की विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा उनकी मौत का कारण क्या रहा।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो हत्या के दर्ज इन 80 मामलों में 2017 के 10, 18 के पांच और इस साल के सात प्रमुख मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों की विसरा रिपोर्ट देने की न तो मधुबन लैब अधिकारी जल्दी कर रहे हैं और न ही पुलिस रिपोर्ट लेने में दिलचस्पी दिखा रही है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। इसके बाद ही चार्जशीट पेश कर, कोर्ट के आदेशों का पालन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में हुई हत्याओं के ये हैं प्रमुख मामले

- 6 जनवरी को गांव खिड़वाली निवासी सोनू की गांव के ही युवक पर कार से रौंदकर हत्या करने के आरोप का मामला दर्ज है।
- 11 जनवरी को झज्जर के गांव गोयला कला निवासी बिजेंद्र की कुलताना इंडस्ट्रीज रोड इस्माइला में लड़ाई झगड़े में हत्या होने का केस दर्ज है।
- 24 जनवरी को महम निवासी राजेश किशनगढ़ के खेतों में ट्यूबवेल के कमरे में खून से लथपथ हालत में पाया था। इस मामले में भी हत्या का केस दर्ज किया गया।
- 9 फरवरी को गांव गिरावड़ में बाबा की कुटिया में एक शव मिला था। बाबा की पहचान समचाना गांव निवासी 70 वर्षीय प्रेम सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।
: 7 मार्च को गांव पाकस्मा में महिला फंदे से लटकी मिली थी। इस मामले में भी परिजनों के बयान पर पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।
- 28 अप्रैल को देव कालोनी निवासी रणधीर खत्री की घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
- 17 मई को कारोर गांव में बाप-बेटे की गला रेत कर हत्या कर उनके शवों को खेतों में फेंक दिया गया था।
- 1 मई को भालौठ नहर पर गांव गौहर के नवीन की मौत के मामले में उसके दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
- 20 मई को समर गोपालपुर में एक भाई के खिलाफ दूसरे की हत्या का केस दर्ज हुआ। बाद में आरोपी की भी मौत हो गई।
- 10 सितंबर को आरटीओ दफ्तर के पास झाड़ियों में विजय नगर के आठ वर्षीय बच्चे विशाल का शव मिला था। आशंका जताई गई थी शव को जानवरों ने नोंचा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच विसरा रिपोर्ट पर छोड़ दी थी।

2018 में हुई हत्याओं के ये हैं प्रमुख मामले

- 9 नवंबर को तिलयार लेक से एक 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण के बाद गैंगरेप और फिर हत्या का केस दर्ज हुआ था।
- 11 अगस्त को कोर्ट के बाहर एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की वारदात सामने आई थी।
- 8 अगस्त को कोर्ट के बाहर एक युवती की मौत हुई थी। युवती के बचाव में आए एसआई की भी गोली लगने से मौत हो गई थी।
- 16 अप्रैल को टिटौली माइनर में 10 वर्षीय बच्ची का शव मिला था।
- सांपला के लाइनपार निवासी एडवोकेट देवेंद्र कौशिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसमें हत्या का केस दर्ज किया था।
2019 में हुए हत्याओं के ये हैं प्रमुख मामले
- एक जनवरी को सांपला के खरावड़ में पिकनिक पर ले जाने के बहाने महिला की गला रेतकर हत्या करने का केस दर्ज हुआ।
- तीन जनवरी को गांव चिड़ी में अधेड़ की हत्या का केस दर्ज हुआ।
- सात जनवरी को बहु अकबरपुर गांव में एक युवक द्वारा बच्चों और पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या करने का केस सामने आया।
- 27 जनवरी को बोहर नाके के पास युवक की हत्या कर शव फेंकने का केस दर्ज किया गया।
- 1 फरवरी को गांव गरनावठी में दस दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला था।
- 28 मई को जगदीश कॉलोनी में घर में लूट का विरोध करने पर आइस फैक्टरी मालिक पर केमिकल डालकर जला कर मार दिया था।
- 10 जून को अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed