फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vision disease is increasing, 2700 people got spectacles in 60 days

Rohtak News: बढ़ रहा दृष्टि रोग, 60 दिनों में 2700 को लगे चश्मे

Mon, 23 Sep 2024 03:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Vision disease is increasing, 2700 people got spectacles in 60 days

विज्ञापन
रोहतक। आंखों की रोशनी कम हो रही है। कम उम्र के बच्चों और युवाओं में यह समस्या बढ़ी है। बीते दो माह में नागरिक अस्पताल में आंखों की ओपीडी 10308 रही। इसमें 2700 नजर के मरीज रहे, उन्हें चश्मा परामर्श किया गया। चिकित्सकों की माने तो पोषण युक्त भोजन और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के कारण कम उम्र के बच्चे और युवाओं में नजर की समस्या हो सकती है।
नागरिक अस्पताल की आंखों की औसत ओपीडी करीब 192 है। मौसम के अनुसार भी मरीज पहुंच रहे हैं। आंखों में जलन, लालिमा और दर्द से परेशान मरीज भी परामर्श के लिए आ रहे हैं। नजर का नंबर बढ़ने, मोतियाबिंद आदि के केस भी आ रहे
विज्ञापन

हैं।

आंखों के लिए बेहतर नहीं डिस्पले लाइट
विशेषज्ञों की माने तो जीवनशैली में बदलाव, बाजारी खानपान और बेइंतहा मोबाइल, टीवी व कंप्यूटर पर समय बिताने पर दृष्टि संबंधी समस्या बढ़ी है। यह एकाएक नहीं है, इसका धीरे-धीरे संचार हुआ है। आज स्मार्टफोन आदि की डिस्प्ले से जो रोशनी निकलती है, वह आंखों के लिए बेहतर नहीं है। वहीं आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पालक, गाजर, आंवला और खट्टे फलों का सेवन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरी सब्जी और सलाद का सेवन जरूरी
नागरिक अस्पताल के नेत्र जांच विशेषज्ञ भीम सिंह ने कहा, ज्यादातर मरीज नजर की समस्या के आ रहे हैं। सभी को परामर्श के साथ-साथ सलाह भी दी जा रही है। खाने में हरी सब्जी, सलाद का सेवन ज्यादा करने की। बाजार की चीजों को खाने से परहेज करें। फल और ड्राइफ्रूट भी बेहतर विकल्प है। मरीज स्वयं भी बताते हैं कि वे कितना समय स्क्रीन पर बिताते हैं। सभी को सलाह दी जाती है कि 15 मिनट से ज्यादा स्क्रीन पर समय न दें। कंप्यूटर पर काम करने वाले हर दो घंटे की अंतराल में आंखों में पानी के छींटे मारे। इससे आंख ज्यादा समय तक स्वस्थ बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed